फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corporate train Mahakal Express ride Passengers are enjoying a lot

यात्रियों को खूब रास आ रही कारपोरेट ट्रेन महाकाल एक्सप्रेस की सवारी

Sat, 29 Feb 2020 01:05 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 29 Feb 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
Corporate train Mahakal Express ride Passengers are enjoying a lot
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

तीनों ज्योर्तिलिंगों को जोड़ने वाली देश की तीसरी कारपोरेट ट्रेन महाकाल एक्सप्रेस की सवारी यात्रियों को खूब रास आ रही है। हालांकि पहले कामर्शियल रन 20 फरवरी को सबसे अधिक 722 यात्रियों ने सवारी की और इसके बाद 27 फरवरी को 717 यात्रियों ने महाकाल से सफर किया। तृतीय श्रेणी कोच वाले महाकाल एक्सप्रेस में किराये के साथ ही अन्य खानपान की सुविधाएं यात्रियों को दी जा रही हैं।

विज्ञापन


तीन ज्योतिर्लिगिं में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर, उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर और इंदौर में ओंकारेश्वर मंदिर का दर्शन काशी महाकाल एक्सप्रेस से आईआरसीटीसी यात्रियों को करा रही है। चार दिनों पूर्व लखनऊ स्थित मुख्यालय पर हुई बैठक में यात्री सुविधाओं की बढ़ोतरी पर विशेष दिशा निर्देश दिया गया।

विज्ञापन

19 घंटे के अंदर पहुंचा रही वाराणसी से इंदौर

कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 7 से काशी महाकाल एक्सप्रेस मंगलवार और बृहस्पतिवार को अपराह्न 2.45 बजे इंदौर के लिए खुल रही है। वाराणसी, सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर, झांसी, बीना, भोपाल और उज्जैन के रास्ते इंदौर जा रही है। वहीं प्रत्येक रविवार को अपराह्न 3.15 बजे वाराणसी से प्रयागराज के रास्ते कानपुर होते हुए इंदौर पहुंच रही है। यह ट्रेन दूसरे दिन सुबह 8.30 बजे उज्जैन और 9.40 बजे इंदौर पहुंचा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सात दिनों में यात्रियों की अच्छी संख्या महाकाल एक्सप्रेस को मिली। यात्री सुविधाओं की बढ़ोतरी को लेकर और भी प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ बिंदुओं पर चर्चा भी हुई है, मसलन प्रत्येक कोच में सफाई कर्मी और वंदे भारत की तर्ज पर यात्रियों को ट्राली के जरिये खाद्य सामाग्री आदि का वितरण किया जाएगा।

अश्विनी श्रीवास्तव, मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक, आईआरसीटीसी


 

  • 20 फरवरी को 722 यात्री
  • 21 फरवरी को 584 यात्री
  • 23 फरवरी को 554 यात्री
  • 24 फरवरी को 431 यात्री
  • 25 फरवरी को 661 यात्री
  • 26 फवरी को 527 यात्री
  • 27 फरवरी को 717 यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed