{"_id":"5e4ec3e78ebc3ef2550cae9f","slug":"corporate-train-mahakal-express-opens-railway-pole-roof-leaks-in-first-rain","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कॉरपोरेट ट्रेन महाकाल एक्सप्रेस ने खोली रेलवे की पोल, पहली बारिश में टपकने लगी छत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉरपोरेट ट्रेन महाकाल एक्सप्रेस ने खोली रेलवे की पोल, पहली बारिश में टपकने लगी छत
Thu, 20 Feb 2020 11:15 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 20 Feb 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
टपक रही छत
- फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
महाकाल के दर्शन कराने के लिए यात्रियों को लेकर गुरुवार को इंदौर के लिए रवाना हुई कॉरपोरेट ट्रेन काशी महाकाल एक्सप्रेस की मजबूती की पोल खुल चुकी है। गुरुवार की देर रात यह कॉरपोरेट ट्रेन रिमझिम बारिश भी नहीं झेल पाई और पहली बारिश में ही ट्रेन के एक कोच की छत टपकने लगी जिससे बिस्तर सहित अन्य समान गीले हो गए।
विज्ञापन
काशी महाकाल एक्सप्रेस गुरुवार को दोपहर में लगभग पौने तीन बजे इंदौर के लिए रवाना हो गई। ट्रेन में बैठे यात्रियों की सुविधाओं आदि पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है, लेकिन जैसे ही ट्रेन देर रात जब कानपुर से रवाना हुई और लगभग साढ़े दस बजे झांसी और कानपुर के बीच में पोखरायन स्टेशन के पास पहुंची, तभी बारिश ने स्वागत तो किया, लेकिन इस कारपोरेट ट्रेन की मजबूती की भी पोल खोल दी। हुआ यूं कि रिमझिम बारिश से ट्रेन के कोच-बी 2 की छत टपकने लगी और बिस्तर सहित अन्य समान गीला हो गया।
विज्ञापन
Trending Videos
गीला बेडरोल
- फोटो : अमर उजाला
बताते चलें कि ये ट्रेन वाराणसी से इंदौर के बीच चलेगी, जो तीन ज्योतिर्लिंगों (श्रीओम्कारेश्वर, श्री महाकालेश्वर और काशी विश्वनाथ) को आपस में जोड़ेगी। वहीं यह ट्रेन उद्घाटन के बाद से काफी चर्चा में रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी को चंदौली के पड़ाव से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया था।