फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Coronavirus varanasi update news third wave started scare infection rate above 9 total 515 new covid positive found in day

डराने लगी कोरोना की रफ्तार: वाराणसी में संक्रमण दर 9 से ऊपर, एक दिन में मिले 515 नए मरीज

Thu, 13 Jan 2022 11:51 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 13 Jan 2022 11:51 PM IST
सार

वाराणसी में गुरुवार को 515 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। तीसरी लहर में ये अब तक का सबसे ज्यादा है। इससे पहले बुधवार को 490 जबकि मंगलवार को 440 लोग संक्रमित मिले थे। वाराणसी में संक्रमण दर बढ़कर 9.27 तक पहुंच गया।
 

विज्ञापन
Coronavirus varanasi update news third wave started scare infection rate above 9 total 515 new covid positive  found in  day
कोरोना से जंग: वाराणसी में टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब डरावनी हो चली है। हर रोज संक्रमितों का आकंड़ा एक दिन पहले के मुकाबले बढ़ता जा रहा है। बुधवार को 490 मरीजों के मिलने के बाद बृहस्पतिवार को सबसे अधिक 515 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। नए संक्रमितों में चिकित्सक, पुलिसकर्मी, शिक्षक, व्यापारी और बच्चे भी शामिल हैं।  

विज्ञापन


गुरुवार को जारी रिपोर्ट में संक्रमण दर 9.27 तक पहुंच गया जो बुधवार को आठ फीसदी था।  पहले से होम आईसोलेशन में रहने वाले 25 लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया। इसके बाद कुल एक्टिव मरीजों का आंकड़ा तीन हजार के पार होकर 3048 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


5557 सैंपल की रिपोर्ट में 515 नए मरीज
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का ग्राफ दिन प्रतिदिन तेजी से बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी 5557 सैंपल की रिपोर्ट में 515 नए मरीज मिले हैं। केवल मरीज ही नहीं बल्कि संक्रमण दर भी बढ़ रही है। अब तक तीसरी लहर में कुल 3402 मरीजों में 354 मरीजों के डिस्चार्ज के बाद 3048 एक्टिव मरीज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः कोरोना संक्रमण से बचाव की हकीकत देखने पहुंचे अपर मुख्य सचिव, ऑक्सीजन प्लांट चलवाकर देखा

जिलाधिकारी बोले- मनमानी करने वाले अस्पतालों की सूची तैयार

वाराणसी में दूसरी लहर में जिस तरह अस्पतालों में बेड की किल्लत हुई थी, उस तरह की स्थिति तीसरी लहर में नहीं होने पाएगी। बीएचयू समेत सभी कोविड अस्पतालों को अलर्ट करते हुए बेड रिजर्व करने को कहा गया है। इसके अलावा 60 प्रतिशत एंबुलेंस को भी रिजर्व में रखा जाएगा, जिससे कि अगर मरीजों को अस्पताल जाने की जरूरत पड़े तो तुरंत पहुंचाया जा सके। 

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा है कि दूसरी लहर में जिन अस्पतालों ने आपदा में अवसर तलाशने का काम किया था और मरीजों के साथ दुर्व्यवहार किया था इस बार उन्हें कोविड अस्पताल नहीं बनाया जाएगा। ऐसे हॉस्पिटल में मरीज भी न जाएं। कई ऐसे अस्पताल थे जो बिना पैसे के इलाज तो दूर मनमाने दाम पर दवाओं की बिक्री कर रहे थे।

Coronavirus varanasi update news third wave started scare infection rate above 9 total 515 new covid positive  found in  day
वाराणसी में कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला

शासन स्तर पर रिपोर्ट भेजी जा चुकी थी, अब ऐसे लोगों की अलग सूची बनाई गई है। इस बार पहले की तुलना में अस्पताल बनाने से पहले और भी कड़ी रिपोर्ट तैयार होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि 15 जनवरी से 15 फरवरी तक कोरोना संक्रमण ज्यादा रहने की संभावना है। डीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इम्युनिटी बढ़ाने के लिए फल और सब्जियों का सेवन और भाप और गरारा शुरू कर देना चाहिए।

अस्पतालों और ऑक्सीजन निर्माण इकाइयों को मिलेगी निर्बाध आपूर्ति

कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए अस्पतालों, सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, आक्सीजन निर्माण इकाइयों में लगातार बिजली आपूर्ति होगी। इसके के लिए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम ने तीन नियंत्रण कक्ष बनाए हैं। पीएचसी व सीएचसी के लिए स्थानीय स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जा रहे हैं।

एमडी कार्यालय, मुख्य अभियंता कार्यालय तथा टोल फ्री नंबर 1912 में बने नियंत्रण कक्ष से बिजली व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी। इसकी रिपोर्ट रोज एमडी कार्यालय में पेश होगी। आपूर्ति में व्यवधान पर तत्काल 1912 पर सूचित करना होगा। यहीं से अन्य दोनों नियंत्रण कक्ष को भी सूचना भेज दी जाएगी। इसके बाद संबंधित डिवीजन को शिकायत नोट करा दी जाएगी। अधीक्षण अभियंता दीपक अग्रवाल ने कहा कि  बिजली से संबंधित किसी समस्या के लिए निगम के टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क किया जा सकता है।

केंद्रों पर 28368 ने लगवाया कोरोना का टीका

जिले में शहरी और ग्रामीण इलाकों में बने टीकाकरण केंद्रों पर बृहस्पतिवार को 28368 लोगों ने टीका लगवाया। इसमें 15 से 18 साल तक के 11442 किशोर और 1396 फ्रंट लाइन वर्कर और स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रीकॉशन डोज लगवाई।

सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि अभियान चलाकर लोगों को टीके लगाए जा रहे हैं। अब तक कुल 4837963 को टीका लग चुका है, जिसमें 2912333 को पहला और 1803406 को दूसरी डोज लगाया जा चुका है। इसके अलावा 5144 को प्रीकाशनरी और 117080 किशोर ने भी टीका लगवाया है। उधर बरेका में बृहस्पतिवार को 15 से 18 वर्ष के 200 बच्चों का टीकाकरण हुआ।                







 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed