फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Number of corona infected increased rapidly in Purvanchal

पूर्वांचल में तेजी से बढ़ी कोरोना संक्रमितों की संख्या, 33 मिले पॉजिटिव मरीजों में 25 प्रवासी

Tue, 19 May 2020 10:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 19 May 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
Number of corona infected increased rapidly in Purvanchal
coronavirus demo - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी, आजमगढ़ और मिर्जापुर मंडल में मंगलवार को 26 प्रवासियों समेत 33 कोरोना संक्रमित मिले। वाराणसी में 14, गाजीपुर में 7, मिर्जापुर में 6, चंदौली में 5 और बलिया में एक मरीज मिला है। गाजीपुर में दो महिलाओं सहित सात लोग संक्रमित पाए गए। बेमुआ, भु्ड़कुड़ा, जखनियां, गठिया, खालिदपुर, भोजापुर तथा मरदानपुर लक्ष्मण के रहने वाले ये सभी लोग 10-11 मई को मुंबई से आए थे।

विज्ञापन

 

मिर्जापुर में छह लोग संक्रमित पाए गए। ये 5 से 13 मई तक मुंबई से आए थे। इनमें दो सोनभद्र के रहने वाले हैं। चार अन्य मिर्जापुर के परमनपुर, धनावल, छितमपट्टी और नकहरा निवासी हैं। चंदौली में पांच और प्रवासी संक्रमित मिले हैं। इनमें से तीन लोग एक साथ ऑटो से मुंबई से आए थे। तीनों भीषमपुर, भोखरी सैयदराजा और मैनुद्दीनपुर के निवासी हैं। एक व्यक्ति मुंबई से कार से भीषमपुर और एक अन्य ऑटो से शहाबगंज का भूसीकृत पुरवा आया था। बलिया में जिराबस्ती गांव के युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह गाजियाबाद में सैंपल देकर 18 मई को आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर में शनिवार को मुंबई से लौटने वाले सात लोग, रविवार को एक और सोमवार को पांच लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। मंगलवार की सुबह पांच और मुंबई से लौटे संक्रमित बढ़ गए।

बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के जिराबस्ती गांव के नोनिया छपरा निवासी एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने इसकी पुष्टि की है। जिला महामारी एवं कोरोना प्रभारी डॉ जियाउल हुदा ने बताया कि युवक गाजियाबाद में सैंपल देकर बलिया आया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसे लेकर जिले में अब कुल 13 पॉजिटिव मरीज हो गए हैं। इनमें से एक आजमगढ़, जबकि बाकी 12 मरीजों को बसंतपुर स्थित कोविड केयर अस्पताल एल-1 अस्पताल में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed