फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   coronavirus update new corona positives cases found total in up varanasi near dist

पूर्वांचल में कोरोना वायरस मामलों की संख्या पहुंची 28, जौनपुर में मिला एक और जमाती

Thu, 16 Apr 2020 09:29 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 16 Apr 2020 09:29 AM IST
विज्ञापन
coronavirus update new corona positives cases found total in up varanasi near dist
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले में मिले एक और कोरोना वायरस के मरीज के बाद पूर्वांचल में संक्रमितों की संख्या 28 पहुंच गई है। इसमें तीन लोग ठीक हो गए हैं, जबकि एक की मौत हो गई है। 24 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कुल कोरोना पॉजिटिव में से 15 मरीज जमाती हैं।

विज्ञापन


जौनपुर जिले में बुधवार को मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज जमाती है। दिल्ली से जौनपुर आया तब्लीगी जमात का युवक दूसरी बार जांच में बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। वह पुरानी दिल्ली का रहने वाला है। उसे बदलापुर कस्बे के एक मकान में अन्य साथियों के साथ पकड़ा गया था। इसके बाद से वह शहर के मोहम्मद हसन आईटीआई कॉलेज परिसर में क्वारंटीन था। उसे एंबुलेंस से मंडलीय चिकित्सालय वाराणसी भेज दिया गया।
विज्ञापन


29 मार्च को शहर के लाल दरवाजा इलाके से तब्लीगी जमात में शामिल होने वाले 14 बांग्लादेशी नागरिक समेत 16 लोग मिले थे। उसी दिन शाम को बदलापुर के वार्ड-8 की मस्जिद के बगल के मकान से सात अन्य जमाती मिले थे। पूछताछ में उन्होंने बताया था कि वे 29 फरवरी को दिल्ली से चलकर एक मार्च को जौनपुर आए थे। वह यहां अलग-अलग क्षेत्रों में धर्म प्रचार कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

24 मार्च को वे बदलापुर पहुंचे थे। सभी को 30 मार्च को जिला अस्पताल लाकर सैंपल लेने के बाद क्वारंटीन कर दिया गया था। पहले चरण में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। 11 अप्रैल को एक युवक को सर्दी-खांसी होने पर दोबारा सैंपल लिया गया। बुधवार की दोपहर बाद रिपोर्ट आई तो कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई।

बनारस में कोरोना वायरस मामलों की संख्या नौ है। इसमें दो लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं, एक की मौत हो चुकी है और बाकी छह मरीजों का इलाज किया जा रहा है। आजमगढ़ में छह, गाजीपुर में पांच और मिर्जापुर में दो पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। जौनपुर में अब कोरोना मामलों की संख्या पांच हो गई है, लेकिन उसमें से एक ठीक होकर घर जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed