फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Coronavirus update in up new covid 19 cases reported in ghzipur total number raises in purvanchal dist

गाजीपुर में सुबह मिले सात और कोरोना संक्रमित, जिले में 132 हुई मरीजों की संख्या

Wed, 03 Jun 2020 09:53 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 03 Jun 2020 09:53 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus update in up new covid 19 cases reported in ghzipur total number raises in purvanchal dist
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में बुधवार की सुबह सात कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सभी 23 से 25 मई के बीच महाराष्ट्र से आए थे। इनका सैंपल 27 मई को जांच के लिए भेजा गया था। मरीजों के मिलने की पुष्टि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जीसी मौर्य ने की है।

विज्ञापन

बुधवार की सुबह मिले सात कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से कासिमाबाद तहसील के नसीरपुर सुरवत गांव के चार, करंडा के लीलापुर गांव में दो और इसी थाना क्षेत्र के नारायणपुर में एक मरीज मिला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी कोरोना संक्रमितों को इलाज के लिए मोहम्मदाबाद एल-1 कोविड अस्पताल में भर्ती करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन



इसके साथ ही इनके संपर्क में आने वाले लोगों की सूची तैयार कर सैंपल लिए जा रहे हैं। जिला प्रशासन के अनुसार यह सातों संक्रमित प्रवासी हैं। 23 से 25 मई के बीच सभी लोग गाजीपुर आए हैं। सभी को संदिग्ध मानते हुए 27 मई को सैंपल जांच के लिए भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में दो अप्रैल को पहला कोरोना संक्रमित मरीज मिला था। इसके बाद यह सिलसिला धीरे-धीरे बढ़ता गया। पिछले एक महीने से प्रवासी मजदूरों के लगातार आने के कारण कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। वर्तमान में मरीजों की संख्या 132 तक पहुंच गई है। जबकि अबतक 2747 संदिग्धों के सैंपल लिए गए हैं।

इसमें से 2377 की रिपोर्ट आ चुकी है। 132 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। जबकि संक्रमित मरीजों में से 68 को ठीक किया जा चुका है। अभी भी 377 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed