फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Coronavirus update in india one died due to covid 19 azamgarh up corona positive patient

आजमगढ़ में कोरोना वायरस से दो और मौतें, एक ने बीएचयू तो दूसरे ने प्रयागराज में तोड़ा दम

Sat, 13 Jun 2020 04:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 13 Jun 2020 04:18 PM IST
सार

  • आजमगढ़ में कोरोना संक्रमण से दो की मौत, अब तक छह की मौत।
  • प्राइवेट अस्पताल में कराई गई जांच में हुई थी दोनों में संक्रमण की पुष्टि।
  • जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 166 हुई और 85 ठीक हुए।

विज्ञापन
Coronavirus update in india one died due to covid 19 azamgarh up corona positive patient
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आजमगढ़ जिले में दो और कोरोना संक्रमित की इलाज के दौरान मौत हो गई। एक की बीएचयू में और दूसरे की मेडिकल कॉलेज प्रयागराज में मौत हो गई है। गंभीर हालत देखते हुए एक को बीएचयू और दूसरे को प्रयागराज रेफर कर दिया था।

विज्ञापन

प्राइवेट अस्पताल में हुई जांच के दौरान दोनों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। कोरोना संक्रमित का बिना अनुमति इलाज करने के मामले में शहर के ब्रह्मस्थान स्थित एक निजी अस्पताल को सील भी किया गया था। सीएमओ डॉ एके मिश्रा ने बताया कि शनिवार को दो की मौत हुई है और जिले में अब तक जिले में मरने वालों की संख्या छह पहुंच गई है।
विज्ञापन



जिले के मेहनंगर के बसिला गांव निवासी 59 वर्षीय बुजुर्ग 29 मई को शहर के रैदोपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती हुआ था। उसे हार्ट, हाईपरटेंशन आदि की समस्या थी। उसका यहां पर कोविड-19 का टेस्ट कराया गया था। 30 मई को उसके अंदर लक्षण दिखने पर उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वो मेडिकल कॉलेज जाने की बजाए सीधे शहर के दूसरे निजी नर्सिंग होम में पहुंचा। ब्रह्मस्थान क्षेत्र स्थित एक चिकित्सक ने उसे 31 मई को अपने यहां एडमिट कर इलाज करना शुरू कर दिया था। इस बीच दो जून को लाल पैथलैब से आई रिपोर्ट में उसमें कोरोना का संक्रमण पाया गया। तीन जून को ब्रह्मस्थान स्थित अस्पताल को सील कर दिया गया था। वहां भर्ती मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया गया था।

मरीज को मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट किया गया था। सात जून को हालत बिगने पर उन्हें बीएचयू रेफर किया गया था। शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। 

वहीं, शहर के मोहल्ला कोट किला के रहने वाले बुजुर्ग भी शहर के एक निजी अस्पताल में हुई जांच में कोरोना पॉजिटिव मिले थे। शुक्रवार को उन्हें मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट किया गया था। वह किडनी बीमारी से ग्रसित थे। शुक्रवार को ही हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज प्रयागराज रेफर किया गया था।

शनिवार दोपहर साढ़े 12 बजे उसकी मौत हो गई। सीएमओ ने बताया कि अब तक कुल 166 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इस समय जिले में 40 एक्टिव केस हैं, जबकि 120 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। वहीं अब तक छह मरीजों की मौत भी हो गई है।

सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमण से एक मौत की पुष्टी हुई है। बीएचयू में इलाज के दौरान मौत हो हुए है। जनपद में अभी तक 166 संक्रमित मिले हैं। इसमें पांच की मौत हुए हैं। 120 स्वस्थ हुए हैं। 41 मरीज सक्रिय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed