{"_id":"5ec9fa568ebc3e9066316d47","slug":"coronavirus-update-father-and-son-found-covid-19-positive-in-sonbhadra-sent-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में कोरोना पॉजिटिव मिले पिता-पुत्र भेजे गए मिर्जापुर, मुंबई से पहुंचे थे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में कोरोना पॉजिटिव मिले पिता-पुत्र भेजे गए मिर्जापुर, मुंबई से पहुंचे थे घर
Sun, 24 May 2020 10:08 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 24 May 2020 10:08 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोहरा गांव में जो दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, उन्हें शनिवार की रात ही मिर्जापुर भेज दिया गया। इसके साथ ही कोरोना पॉजिटिव मिले व्यक्ति के ससुराल में रह रहे छह अन्य लोगों के सैंपल भी लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली के झपरी गांव निवासी एक व्यक्ति कुछ दिन पहले मुंबई से घर आया। इसके बाद अपने आठ वर्षीय पुत्र के साथ वह दोहरा गांव स्थित ससुराल पहुंचा। वहां बुखार की शिकायत होने पर पिता पुत्र के साथ तीन लोग एक ही बाइक से तीन दिन पहले थर्मल स्क्रीनिंग व अन्य जांच कराने लोढ़ी क्षेत्र स्थित डायट पहुंचे।
विज्ञापन
जहां जांच में बुखार मिलने पर दोनों को उसी जिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया था। शनिवार की रात जब रिपोर्ट आई तो कोरोना पॉजिटिव निकला। उधर, कोरोना पॉजिटिव मिलने पर 34 वर्षीय युवक के ससुराल वालों को होम क्वारंटीन कर सबके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बताया कि दोहरा गांव के चारों तरफ बैरिकेडिंग कर सील कर दिया गया है। सभी घरों को सैनिटाइज कराने की हिदायत दी गई है। सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय ने बताया कि पूरे गांव को सैनिटाइज किया जा रहा है। सतर्कता बढ़ा दी गई है।