फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   coronavirus update corona positives cases in up varanasi news dist

पूर्वांचल में 25 पहुंची कोरोना मरीजों की संख्या, भदोही में मिला पहला केस, दिल्ली से जा रहा था बिहार

Sat, 11 Apr 2020 12:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 11 Apr 2020 12:19 PM IST
विज्ञापन
coronavirus update corona positives cases in up varanasi news dist
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

पूर्वांचल के भदोही जिले में शुक्रवार को एक कोरोना वायरस का मरीज मिला है। भदोही में यह पहला कोरोना वायरस का मामला सामने आया है। यह युवक बिहार का रहने वाला है, जो दिल्ली से अपने घर जा रहा था। पूर्वांचल में अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या 25 पहुंच गई है।

विज्ञापन


दिल्ली में रहकर काम करने वाले बिहार के कटिहार जिला निवासी 18 वर्षीय युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उसे मिर्जापुर मंडलीय अस्पताल भेज दिया गया। भदोही की सीमाएं पूरी तरह सील होने के बाद दिल्ली से कटिहार जा रहे युवक को दो अप्रैल को जिले की सीमा पर रोककर भदोही नगर स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में बनाए गए शेल्टर होम में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रखा गया था।
विज्ञापन


शासन से रैंडम जांच का निर्देश जारी होने के बाद गुरुवार को 25 लोगों के ब्लड सैंपल बीएचयू भेजे गए। इनमें इस युवक का भी सैंपल शामिल था। शुक्रवार देर शाम आई रिपोर्ट में युवक पॉजिटिव पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसे मिर्जापुर मंडलीय अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया। वहां उसका इलाज हो रहा है। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि युवक के पॉजिटिव मिलने के बाद अब शेल्टर होम में रखे सभी बाहरी लोगों की जांच कराई जाएगी। गौरतलब है कि जिले में चार स्थानों पर लगभग 300 लोग क्वारंटीन किए गए हैं।

बनारस में कोरोना वायरस मरीजों की कुल संख्या नौ पहुंच गई है। इसमें दो लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं, एक की मौत हो चुकी है और बाकी लोगों का इलाज किया जा रहा है। गाजीपुर में पांच, आजमगढ़ में चार और मिर्जापुर में दो पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। जौनपुर में भी चार मरीज मिले हैं, लेकिन उसमें से एक ठीक होकर घर जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed