वाराणसी में तीसरी मौत: कोरोना वायरस से रिटायर्ड पीसीएस ने तोड़ा दम, बेटा भी कोरोना संक्रमित
- वाराणसी में कोरोना वायरस से शनिवार को रिटायर्ट पीसीएस ने दम तोड़ दिया।
- जिले में कोरोना वायरस से ये तीसरी मौत है। रिटायर्ड पीसीएस का बेटा भी है कोरोना संक्रमित।
- वाराणसी में 93 मामले सामने आ चुके हैं। आज तीसरी मौत के बाद 35 एक्टिव केस बचे हैं। कोरोना से दो लोगों की पहले ही मौत हो चुकी है। इसमें 55 लोग ठीक हो चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में कोरोना वायरस से तीसरी मौत हो गई है। शनिवार को कोरोना से संक्रमित रिटायर्ड पीसीएस ने दम तोड़ दिया। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
जिले में अब तक कोरोना वायरस के 93 मामले सामने आ चुके हैं। आज कोरोना संक्रमित से तीसरी मौत के बाद 35 एक्टिव केस बचे हैं। कोरोना से दो लोगों की पहले ही मौत हो चुकी है। इसमें 55 लोग ठीक हो चुके हैं।
वहीं शुक्रवार को आईएमएस बीएचयू में आयुर्वेद संकाय के एक रिटायर्ड प्रोफेसर समेत तीन और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसमें जंसा निवासी मुंबई से लौटे युवक की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।
सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि शिवाला निवासी 80 वर्षीय रिटायर्ड प्रोफेसर और पहले से संक्रमित हुए नरिया निवासी पूर्व एडीएम के 42 वर्ष बेटे की कोरोना रिपोर्ट आईएमएस बीएचयू के माइक्रो बायोलॉजी लैब से पॉजिटिव आने के बाद दोनों लोगों को भर्ती करा दिया गया है।
उधर मुंबई से लौटे जंसा के लच्छीपुर गांव के 21 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। 12 मई को मुंबई से आने के बाद युवक ईएसआई हॉस्पिटल में जांच कराने गया था। अब तक संक्रमितों में अब प्रवासी श्रमिकों की संख्या सात हो गई है, जिसमें कोलकाता के दो और मुंबई से आए पांच लोग संक्रमित हो चुके हैं।
जिले में अब तक संक्रमित 93 मरीजों में तीन की मौत, 55 डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि वर्तमान में 35 का इलाज चल रहा है। उधर शिवाला और जंसा में संक्रमित मरीज मिलने के बाद अब इसे भी हॉटस्पॉट बनाया गया है, जो जिले का 34वां और 35वां हॉटस्पॉट होगा।