फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Coronavirus Suspected Japanese youth got off train gaya railway station pddu nagar

कोरोनावायरस: ट्रेन में संदिग्ध जापान के दो यात्रियों को उतारा, एक को आइसोलेशन वार्ड में किया भर्ती

Thu, 12 Mar 2020 08:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 12 Mar 2020 08:23 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Suspected Japanese youth got off train gaya railway station pddu nagar
कोरोनावायरस - फोटो : ANI

नई दिल्ली से पुरी(उड़ीसा) जा रही 12802 डाउन पुरषोत्तम एक्सप्रेस में सफर कर रहे जापानी युवक को कोरानावायरस से पीड़ित होने की आशंका में यात्रियों की शिकायत के बाद रेलवे ने गया रेलवे स्टेशन पर उसे ट्रेन से उतार लिया। इसके बाद उसे रेलवे अस्पताल में ले जाया गया। जहां से संदेश के आधार पर उसे मगध मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। वहीं पूर्वा एक्सप्रेस अप ट्रेन में भी एक जापानी युवक के संदिग्ध होने पर लोग ट्रेन से उतर गए।

विज्ञापन


नई दिल्ली से गया जा रही 12802 डाउन पुरषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार को लगभग सवा दस बजे पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंची। जहां से ट्रेन के कोच संख्या एस-5 के बर्थ संख्या के 49 पर बैठा जापानी युवक पुरी तक के लिए चढ़ा। यात्रियों के अनुसार ट्रेन में अपनी सीट पर बैठने के दौरान ही वह काफी छींक रहा था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उसे खांसी के साथ बुखार भी था। जिस पर यात्रियों ने इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल रूम को दी। ट्रेन के गया रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही वहां मौजूद चिकित्सकों की टीम ने उसे कोरोनावायरस से पीड़ित होने के शक पर ट्रक से नीचे उतार लिया। इसके बाद टीम उसे गया स्थित रेलवे अस्पताल ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां चिकित्सक डॉ. आरबी सिंह एवं डॉ. सौम्या ने परीक्षण के बाद कोरोनावायरस से पीड़ित होने के संदेह पर मगध मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया। युवक का जहां उपचार चल रहा है। मेडिकल अधीक्षक विजय कृष्ण प्रसाद ने बताया कि संदिग्ध को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। चिकित्सक जापानी युवक की निगरानी कर रहे हैं। ब्लड(रक्त) सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।

कोरोना पीड़ित के संदेह पर बोगी से उतरे यात्री
हावड़ा से नई दिल्ली जा रही 12381 पूर्वा एक्सप्रेस अप ट्रेन के कोच संख्या बी4 के बर्थ संख्या 45 पर सफर कर रहे एक जापानी यात्री को कोरोनावायरस के संदेह पर यात्रियों में हड़कंप मच गया। सफर में बर्थ संख्या 47 बैठे यात्री राहुल राज ने इसकी शिकायत रेलवे कंट्रोल को की। गुरुवार को ट्रेन के पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या छह पर पहुंचते ही सभी यात्री बोगी छोड़कर प्लेटफार्म पर उतर गए। इसके बाद वायरस के संदिग्ध यात्री को ट्रेन से नीचे उतारकर अस्पताल में भर्ती कराने की मांग करने लगे।

कुछ देर बाद मंडल लोको अस्पताल से चिकित्सकों को टीम ट्रेन पर पहुंची और जांच के बाद संदिग्ध यात्री को उतारने के बजाय वाराणसी स्थित बीएचयू के चिकित्सकों से जांच कराने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया। बाद में किसी प्रकार यात्री ट्रेन में सवार हुए, हालांकि सभी लोग संदिग्ध विदेशी यात्री से दूर बैठे रहे। इस दौरान लगभग चालीस मिनट तक ट्रेन प्लेटफार्म पर खड़ी रही।

एयरपोर्ट से स्टेशन तक क्यों नहीं पड़ी किसी की नजर
कोरोनावायरस को लेकर एयरपोर्ट से लेकर रेलवे स्टेशन तक काफी चुस्त व्यवस्था के दावे किए जा रहे है। जापान, चीन सहित विदेशों से आने वाले यात्रियों जांच के बाद भी एयरपोर्ट से बाहर आने दिया जा रहा है। गुरुवार को ट्रेन में कोरोना वायरस से पीड़ित होने के संदेश में जापानी युवक के उतारे जाने के बाद पूरी व्यवस्थाएं सवालों के घेरे में आ गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed