फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   coronavirus speed breaks in varanasi now more two thousand beds vacant in covid hospitals

राहतः वाराणसी में कोरोना की रफ्तार पर लगा ब्रेक, कोविड अस्पतालों में खाली बेड की संख्या दो हजार के पार

Tue, 01 Jun 2021 12:38 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 01 Jun 2021 12:38 PM IST
सार

वाराणसी में कोरोना की रफ्तार अब करीब-करीब थम सी गई है। दिन प्रतिदिन कोरोना के सक्रिय मामलों के साथ ही कोरोना के नए मामलों में भी गिरावट आ रही है। कोरोना संक्रमण की कम हुई रफ्तार के चलते वाराणसी में आज से कोरोना कर्फ्यू में थोड़ी राहत मिली है।

विज्ञापन
coronavirus speed breaks in varanasi now more two thousand beds vacant in covid hospitals
अप्रैल के मुकाबले संक्रमित मरीजों के मिलने के ग्राफ में थोड़ी कमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। जिले के कोविड अस्पतालो में  हर दिन खाली होने वाले बेड की संख्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार को तो यह संख्या दो हजार के पार हो गई। अब कुल 2414 बेड  में से 2004 बेड खाली हैं। इस समय केवल 410 बेड पर ही मरीज भर्ती हैं।

विज्ञापन


आठ सरकारी अस्पतालों में 1033 में से  832 बेड  जबकि 50 निजी अस्पतालों में 1381 में 1172 बेड इस समय खाली है। उधर कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अब हर दिन 100 से कम रह गई है। दिन प्रतिदिन कोरोना के सक्रिय मामलों के साथ ही कोरोना के नए मामलों में भी गिरावट आ रही है। कोरोना के सक्रिय केस में कमी के साथ ही संक्रमित मरीज भी ठीक होकर सामान्य हो रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह 4157 सैम्पल की रिपोर्ट में 50 से भी कम केवल 41 नए मरीज मिले। इससे पहले सोमवार को 5628 सैंपल में 60 मरीज मिले थे  जबकि तीन की मौत भी हुई थी। आंकड़ों के मुताबिक, अब कुल 81789 में 79905 डिस्चार्ज,754 की मौत के बाद 1130 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में कोरोना के मामलों में कमी को देखते हुए प्रशासन ने कई दुकानों को आज से खोलने की इजाजत दी है।  बता दें कि कोरोना के नए मामलों में लगातार कमी आ रही है। जबकि अस्पतालों में अब बेड, आइसीयू और वेंटिलेटर भी आसानी से मरीजों के लिए उपलब्ध हैं। दूसरी ओर ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता की वजह से कोरोना संक्रमित मरीजों और उनके परिजनों को यह आसानी से उपलब्ध हो जा रहा है।

संक्रमण की रफ्तार से हुई कम, कोरोना कर्फ्यू में मिली थोड़ी राहत

कोरोना संक्रमण की कम हुई रफ्तार के चलते वाराणसी में आज से कोरोना कर्फ्यू में थोड़ी राहत मिली है। अब तीन घंटे ज्यादा बाजार खुलने से व्यापारियों के साथ आम लोगों को भी राहत मिलेगी। हालांकि रेडिमेड, ज्वैलरी, साड़ी सहित अन्य कारोबार पर पहले की तरह प्रतिबंध से इससे जुड़े व्यापारी निराश हैं।  शासन ने 600 से कम वाले सक्रिय मामलों के जिलों में कोरोना कर्फ्यू में ढील की घोषणा की थी। वाराणसी में वर्तमान में 1089 केस हैं, मगर संक्रमण की रफ्तार दहाई के अंक में आने के चलते वाराणसी को भी थोड़ी राहत दी गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed