फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   coronavirus six cases found in two days in varanasi

कोरोना वायरस: वाराणसी में दो दिन में सामने आए छह नए मामले, इतनी हुई मरीजों की संख्या

Sun, 19 Apr 2020 10:15 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 19 Apr 2020 10:15 AM IST
विज्ञापन
coronavirus six cases found in two days in varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। पिछले दो दिनों में कोरोना के छह मरीज मिल चुके हैं। शुक्रवार को एक साथ पांच मामले सामने आए, जबकि शनिवार को एक मामला सामने आया। जिले में अब तक कोरोना वायरस के 15 मामले सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन


वाराणसी में शुक्रवार को नक्खीघाट, मदनपुरा और पांडेय हवेली में पांच कोरोना वायरस के मरीज मिले थे, तो वहीं शनिवार को सिगरा में एक 75 वर्षीय संक्रमित मिला। दो दिन में छह मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। मरीज को बीएचयू अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया हैं, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


जिस 75 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि शनिवार को हुई, उसका सैंपल शुक्रवार को आईएमएस बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी लैब में भेजा गया था। शहरी क्षेत्र में स्क्रीनिंग के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इनका सैंपल लिया था। बीएचयू से शनिवार की शाम जैसे ही रिपोर्ट पॉजिटिव आने की पुष्टि हुई, तो स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा घर के आसपास की सभी जगहों को सील करते हुए पुलिस और पीएसी की तैनाती कर दी गई है। रविवार को इनके घर के सदस्यों और इनसे मिलने जुलने वालों की स्क्रीनिंग के साथ ही सैंपल भी लिया जाएगा।

शुक्रवार को मिले पांचों मरीजों का सबंध दिल्ली के तब्लीगी जमात या उनसे संक्रमित हुए व्यक्तियों से है। डीएम कौशलराज शर्मा ने बताया कि पहला व्यक्ति मदनपुरा निवासी 55 वर्षीय, दूसरा हैदराबाद निवासी 40 वर्षीय और तीसरा नख्की घाट निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग है। इन तीनों का पहला टेस्ट निगेटिव आया था। 27 जमात के लोगों को शिवपुर स्थित स्वास्थ्य विभाग के ट्रेनिंग सेंटर पर ही रखा गया है। सभी जमात के लोगों का दोबारा टेस्ट हुआ था।

बाकी बचे 24 जमात के लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन तीनों पॉजिटिव मरीजों को तत्काल वापस दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।

इसके साथ ही अब जिले में कोरोना संक्रमितो की संख्या 15 तक पहुंच गई है। इनमें से दो स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। तीन अन्य स्वस्थ हो चुके हैं और एक की मौत हो चुकी है। डीएम कौशलराज शर्मा ने बताया कि सिगरा इलाके के व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। मरीज की ट्रैवल हिस्ट्री निकाली जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने परिजनों का सैंपल ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed