कोरोनावायरस: मिर्जापुर में इटली के सात नागरिकों को होटल में रहने के निर्देश, विभाग की रहेगी नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में कोरोनावायरस और इटली के रास्ते आ रहे संक्रमण की खबरों के बीच मिर्जापुर जिले में उस समय खलबली मच गई, जब इटली के सात नागरिकों के मिर्जापुर में होने की सूचना मिली। इटली के सात नागरिक गुरुवार की दोपहर नगर के एक होटल में आकर ठहरे। इटली के नागरिकों के होने की सूचना मिलते हैं स्वास्थ्य महकमाअलर्ट मोड में आ गया।
जानकारी होने पर सीएमओ डॉक्टर ओपी तिवारी टीम के साथ होटल पहुंचे और सभी सातों नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की। स्वास्थ्य जांच में किसी में कोरोना का कोई लक्षण नहीं पाया गया है। एहतियात के तौर पर सभी को होटल के कमरों से बाहर ना निकलने का निर्देश दिया गया है। साथ ही उन को भोजन देने जाने वाले वेटर को एन-95 मास्क व अन्य संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। नौ मार्च तक सभी होटल के कमरे में रहेंगे। उन पर विभाग नजर रखेगा। इस बीच कोई लक्षण मिलने पर उनको आइसोलेशन वार्ड भेजा जाएगा।
इटली से सात नागरिकों का दल भारत घूमने 25 फरवरी को आया। सात नागरिकों में पांच महिला व दो पुरुष है। दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उनकी जांच की गई थी। इसके बाद वे सभी खजुराहो, चित्रकूट प्रयागराज होते हुए गुरुवार की दोपहर मिर्ज़ापुर के होटल कोणार्क में पहुंचे। विदेशी नागरिकों के आने की पर कोणार्क के जनरल मैनेजर आनंद कुमार साव ने एलआईयू को इसकी सूचना दे दी। एलआईयू ने इटली के नागरिक होने की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी।
इटली के नागरिक होने की सूचना से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। गुरुवार की रात सीएमओ टीम के साथ होटल पहुंचे और सभी नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की। सीएमओ ने बताया कि फिलहाल सातों नागरिकों में कोरोना का कोई लक्षण नहीं मिला है। सभी को कमरे में रहने का निर्देश दिया गया है।
9 मार्च तक सभी कमरे में रहेंगे। इस बीच कोई लक्षण मिलने पर उनको आइसोलेशन वार्ड भेजा जाएगा। उनके कमरे में भोजन लेकर जाने वाले वेटर को मास्क व अन्य संसाधन उपलब्ध कराया गया है। नागरिकों में दो दंपती हैं। जो दो कमरों में अलग-अलग हैं। बाकी तीन महिलाएं अलग-अलग कमरों में है। इसमे दो कार्डियोलॉजिस्ट है।