फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Coronavirus prisoner infected corona in azamgarh District Jail three cops also covid 19 psoitive

आजमगढ़ जिला जेल-थाने में कोरोना संक्रमित मिले, तीन सिपाही और 15 कैदी पॉजिटिव

Sat, 25 Jul 2020 02:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 25 Jul 2020 02:52 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus prisoner infected corona in azamgarh District Jail three cops also covid 19 psoitive
coronavirus - फोटो : pti

आजमगढ़ जिले के बरदह थाने के तीन सिपाहियों के कोरोना संक्रमित आने के बाद थाने के साथ ही बाजार में भी हड़कंप मचा है। तीनों ईगल टीम में तैनात थे। इनका बाजार में आना-जाना ज्यादा था। अभी 60 से ज्यादा के स्टाफ में 40 की ही सैंपलिंग हुई है। थाना परिसर को सील कर दिया गया है। वहीं, आजमगढ़ जिला जेल में 15 कैदियों समेत दो और लोग संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा के प्रभारी डॉ रमेश सोनकर ने बताया कि बरदह थाना क्षेत्र के 40 पुलिसकर्मियों का सैंपल भेजा गया था। इसमें 25 की रिपोर्ट आ गई है। 25 में तीन पॉजिटिव पाए गए। अन्य लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन



एसडीएम मार्टिनगंज ने पहुंच कर थाने को सील कराकर सैनिटाइज किया गया। थाने से बाकी कर्मचारियों के साथ ही संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच की जाएगी। बरदह थाने और चौकी ठेकमा में एक इंस्पेक्टर, 10 दरोगा, 51 सिपाही, एक फॉलोवर, एक ड्राइवर, एक कंप्यूटर ऑपरेटर की तैनाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 बंदियों समेत मंडलीय कारागार में 17 नए संक्रमित
आजमगढ़ जिले के मंडलीय कारागार इटौरा में शनिवार को 17 नए संक्रमित मिले हैं। इसमें 15 बंदियों के साथ जेल अस्पताल के चिकित्सक और एक सिपाही भी शामिल हैं। सभी संक्रमित बंदियों को तन्हाई बैरक में आइसोलेट करने की तैयारी की जा रही है।

मंडलीय कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक आरके मिश्रा ने बताया कि शनिवार को 17 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसमें 15 बंदी और दो स्टाफ शामिल हैं। स्टाफ में मंडलीय कारागार स्थित अस्पाल के चिकित्सक और एक सिपाही शामिल है। बंदियों कुछ रिहा हो चुके हैं। संक्रमित लोगों को जेल की तन्हाई बैरक में आइसोलेट किया जा रहा है। मंडलीय कारागार में इस समय लगभग 1,850 बंदी बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed