फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   coronavirus positive patient escaped ran away from basantpur hospital in Ballia up

यूपी: अस्पताल से भागा कोरोना मरीज, निकला भाजपा का नेता, मचा हड़कंप

Mon, 06 Jul 2020 05:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 06 Jul 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
coronavirus positive patient escaped ran away from basantpur hospital in Ballia up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक कोरोना मरीज अस्पताल से फरार हो गया। जिले के बसंतपुर स्थित एल-1 अस्पताल से बाउंड्री फांदकर एक कोरोना पॉजिटिव भाग गया। एल-1 अस्पताल के टीम लीडर की सूचना पर सीएमओ ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए एसपी को पत्र लिखा है। एसपी ने पत्र को सुखपुरा थाने में भेजकर तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

कोविड-19 मरीज के फरार होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति है। लोग अब इस बात को लेकर डरे हुए हैं कि वह पता नहीं कितने लोगों में संक्रमण फैला सकता है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार शनिवार दोपहर में भोजन के बाद वह डॉक्टर से मिलने की बात कहकर बाहर निकला था और फरार हो गया। उसने पहले से बाहर किसी को फोन पर बाइक से बुलाया था और उसी के साथ फरार हुआ है। अब ये दोनों जहां भी जाएंगे, वहां लोगों में संक्रमण फैलने का खतरा बना रहेगा।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार रेवती नगर पंचायत के वार्ड नंबर-14 निवासी भाजपा नेता को बुखार की शिकायत हुई तो वह स्थानीय सीएचसी पर इलाज के लिए पहुंचा। वहां डॉक्टर को उसके लक्षण कोरोना से मिलते-जुलते लगे तो 26 जून को उसकी सैंपलिंग कराई गई। इसके बाद भाजपा नेता को होम क्वारंटीन में रहने की सलाह दी गई। दो जुलाई को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो मेडिकल टीम ने उसे एल-1 अस्पताल बसंतपुर में भर्ती किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भर्ती होने के अगले दिन भाजपा नेता ने वहां से वीडियो वायरल कर यह आरोप लगाया कि अस्पताल में तमाम दुर्व्यवस्थाएं हैं और मरीजों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसकी जानकारी होने के बाद सीएमओ डॉ पीके मिश्रा एल-1 अस्पताल पहुंचे और भाजपा नेता समेत अन्य मरीजों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी और उन्हें दूर कराने का आश्वासन दिया। सीएमओ के अनुसार उन्होंने भाजपा नेता को मेडिकल कॉलेज आजमगढ़ जाने की सलाह दी।

सीएमओ ने बताया कि वह इसके लिए तैयार भी था। इसके बाद मेडिकल टीम को एंबुलेंस से उन्हें आजमगढ़ ले जाने का निर्देश दिया गया, लेकिन टीम उसे लेने के लिए जब तक एल-1 अस्पताल पहुंची तब तक वह फरार हो चुका था। उसके फरार होने की जानकारी होते ही वहां तैनात मेडिकल स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल इसकी सूचना सीएमओ को दी गई। सीएमओ ने डीएम व एसपी को मामले की जानकारी दी तो उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गईं, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। वह अस्पताल से फरार होने के बाद रेवती स्थित घर भी नहीं पहुंचा है।

भोजन व सफाई के समय मरीज करते हैं हो हल्ला, छूने का करते हैं प्रयास
इस बीच नाम न छापने की शर्त पर बसंतपुर एल-1 में तैनात स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि पहले जो मरीज आते थे, वे सोशल डिस्टेंस का पालन करने के साथ काफी अच्छे ढंग से पेश आते थे। जैसे-जैसे अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी तो यहां कुछ ऐसे मरीज भी आ गए जो बात-बात पर गुस्साते हैं।

मेडिकलकर्मियों को जानबूझकर छूने का प्रयास करते हैं। सफाईकर्मी के साथ बदतमीजी करते हैं। खाना या नाश्ता ले जाने पर लूटपाट शुरू कर देते हैं। ऐसे में हम लोग पीपीई किट पहने होने के बावजूद दहशत में रहते हैं। आखिर हम भी परिवार को छोड़कर जान जोखिम में डालकर अपनी ड्यूटी कर रहे हैं, यदि ये लोग इस तरह का व्यवहार करेंगे तो कौन अस्पताल में जाना चाहेगा।

सीएमओ डॉ प्रीतम कुमार मिश्र ने बताया कि बसंतपुर एल-1 अस्पताल के टीम लीडर डॉ राजीव रंजन ने पॉजिटिव मरीज के फरार होने की लिखित सूचना दी थी। उनकी सूचना के आधार पर मरीज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा गया है।

बलिया के पुलिस अधीक्षक देवेंद्रनाथ ने बताया कि सीएमओ का पत्र मिला था, उसे सुखपुरा थाना भेज दिया गया है। मुकदमा पंजीकृत कर अस्पताल से भागे मरीज के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस तरह की हरकत करने वाले लोग जिले के अन्य लोगों के लिए भी घातक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed