{"_id":"5e9eb69e8ebc3e907c68487e","slug":"coronavirus-one-more-patients-second-report-came-negative-of-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहत: चौथे कोरोना वायरस मरीज की दूसरी रिपोर्ट आई निगेटिव, जमातियों के संपर्क में आने से हुआ था संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: चौथे कोरोना वायरस मरीज की दूसरी रिपोर्ट आई निगेटिव, जमातियों के संपर्क में आने से हुआ था संक्रमित
Tue, 21 Apr 2020 02:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 21 Apr 2020 02:32 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर कस्बे और जनपद के लोगों के लिए मंगलवार को राहत भरी खबर आई है। मुबारकपुर के चकसिक्ठी में पाया गया चौथा कोरोना पॉजिटिव की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। गुरुवार को व्यक्ति का तीसरा सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
आजमगढ़ के मुबारकपुर कस्बे से सटा चकसिक्ठी का नयापुरा हॉटस्पॉट बना हुआ है। यहां की एक मस्जिद से तीन जमाती कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इनके संपर्क में आने से मस्जिद के केयर टेकर और उसके पुत्र-पुत्री भी कोरोना पॉजिटिव हो गए थे।
विज्ञापन
वहीं इनके परिवार के संपर्क में आने वाली एक महिला भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई। बाहरी जनपदों के तीनों जमातियों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद प्रमाण पत्र देकर उन्हें आजमगढ पब्लिक स्कूल के क्वारंटीन सेंटर में भेजा गया है।
विज्ञापन
वहीं मंगलवार को जमातियों के संपर्क में आए मस्जिद के केयर टेकर की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई है। डीएम एनपी सिंह ने बताया कि अब गुरुवार को केयर टेकर का सैंपल लेकर तीसरी बार जांच के लिए भेजा जाएगा।