फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona confirmed in 38 people including doctor, jawan, child of nine months and one year also infected

वाराणसी : डॉक्टर, जवान समेत 38 लोगों में कोरोना की पुष्टि, नौ महीने और एक साल का बच्चा भी संक्रमित

Sat, 11 Jul 2020 10:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 11 Jul 2020 10:56 PM IST
सार

  • निजी अस्पताल में ड्राइवर, छात्र, महिला, बैंक कर्मी, डीएलडब्ल्यू कर्मी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव 

विज्ञापन
Corona confirmed in 38 people including doctor, jawan, child of nine months and one year also infected
लॉकडाउन में घूमने वालों से पुलिस कर रही पूछताछ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वाराणसी जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की रफ्तार तेजी से बढ़ने लगी है। बृहस्पतिवार को 38, शुक्रवार को 37 केस के बाद तीसरे दिन शनिवार को भी 38 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही 3 दिन में अब तक 113 नए मरीज मिल चुके हैं। शनिवार को मिले 38 नए मामलों में 39 जीटीसी में सैनिक, निजी अस्पताल में डॉक्टर, ड्राइवर, बैंक कर्मी, छात्र, बच्चा, डीएलडब्ल्यू एम्पलाइज के साथ ही अन्य लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

विज्ञापन


सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि बीएचयू से मिले 361 सैंपल की रिपोर्ट में 39 जीटीसी में तैनात 20 वर्षीय जवान, अगस्तकुंडा  निवासी 68 वर्षीय सूर्या हॉस्पिटल में ड्राइवर, गिलट बाजार निवासी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जेतपुरा में 55 वर्षीय वार्ड बॉय, मंडुवाडीह के तारकेश्वर नगर निवासी बैंक ऑफ बड़ौदा की गोदौलिया शाखा में तैनात ज्वाइंट मैनेजर, इंडियन ओवरसीज बैंक में कार्यरत विभूति पैराडाइज सिगरा निवासी बैंक कर्मी भी संक्रमित पाए गए हैं।

विज्ञापन

बैंक ऑफ बड़ौदा में तैनात त्रिलोचन बाजार गोलाघाट निवासी बैंक कर्मी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बताया कि दशाश्वमेध के दाल मंडी गली निवासी माला बनाने वाले व्यापारी, सिंह मेडिकल में तैनात डॉक्टर, लंका के गौतम नगर में 9 महीने, एक साल और आठ साल के बच्चे, महिला के साथ ही लंका के गौतम नगर निवासी डीएलडब्ल्यू कर्मचारी और संकट मोचन मंदिर के पास रहने वाली मुगलसराय में तैनात 38 वर्षीय मेडिकल ऑफिसर भी कोरोना पॉजिटिव हैं। 

चौक के चौखंबा निवासी आयकर अधिवक्ता, दशाश्वमेध के भूतेश्वर निवासी महिला बैंक कर्मी और भेलूपुर के दुर्गाकुंड निवासी टेंट व्यवसाई के साथ ही भेलूपुर में युवकों और महिलाओं और बच्चों में कोरोना की पुष्टि हुई है। सीएमओ ने बताया कि बीएचयू में भर्ती दो और आयुर्वेद कॉलेज में भर्ती एक मरीज को डिस्चार्ज किया गया। 

इसके अलावा केवल आवश्यक गतिविधियां जैसे सुरक्षा, पुलिस, नगर निगम के सफाईकर्मी, चिकित्सकीय सेवा में लगे कर्मी, आवश्यक कार्यों हेतु ड्यूटी में लगे सरकारी अधिकारियों/कर्मचारियों को इस पाबंदी के दौरान घर से बाहर निकलने व अपने ड्यूटी स्थल आने-जाने की अनुमति होगी। इसके अलावा किसी भी व्यक्ति को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। सभी को मास्क लगाना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed