फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Coronavirus new covid 19 cases have been reported in ghazipur mirzapur in up

गाजीपुर में एक दम बढ़ते कोरोना ग्राफ से प्रशासन सतर्क, एक सप्ताह में मिले इतने मरीज, मिर्जापुर में एक संक्रमित मिला

Mon, 22 Jun 2020 04:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर/मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर/मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 22 Jun 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus new covid 19 cases have been reported in ghazipur mirzapur in up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में पिछले एक हफ्ते से रोजाना बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। सोमवार को आई 256 लोगों की रिपोर्ट में नौ पॉजिटिव मिलने से अब संख्या 289 तक पहुंच गई है। इसमें छह महिलाएं भी शामिल हैं। संक्रमितों में एक विदेश और चार दूसरे जिलों से आए हैं।

विज्ञापन

प्रशासन की ओर से नए मरीजों को मुहम्मदाबाद के कोविड सेंटर में भेज दिया गया है। जिले में अब तक दो कोराना मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि 119 सक्रिय मरीज हो गए हैं। जिले की स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सिर्फ सात दिन में 100 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन



मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जेसी मौर्य ने सोमवार को मिले नौ कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की है। आज मिले मरीजों में एक मुहम्मदाबाद नगर के जफरपुरा में पाया गया है। यह एक सप्ताह पहले मुंबई से आया। 18 जून को इसकी सैंपलिंग की गई थी। बाद में इसे क्वारंटीन कर दिया गया था। इसे मिलाकर नगर में करीब छह मरीज हो गए, जिससे दहशत व्याप्त है। यहां नगर का एक बड़ा भाग हॉटस्पॉट बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार मरीज कासिमाबाद ब्लॉक क्षेत्र में मिले हैं। सिधऊत गांव में मिला युवक करीब एक सप्ताह पहले विदेश से आया था। तबीयत बिगड़ने के बाद 18 जून को सैंपलिंग की गई थी। इसे पहले से ही क्वारंटीन किया गया था। इसी प्रकार कादीपुर गांव में एक महिला समेत दो लोग मिले हैं, जो किसी महानगर से आए थे।

कासिमाबाद नगर में ही एक महिला मरीज मिली है। इन सभी की 18 जून को जिला मुख्यालय के रेलवे प्रशिक्षण केंद्र में सैंपलिंग की गई थी, जिसके बाद एक को क्वारंटीन भी कर दिया गया। सैदपुर के अमेहता गांव में एक मरीज मिला है, जो मुंबई से आया था। इसकी भी सैंपलिंग करने के बाद एक स्कूल में क्वारंटीन किया गया था। इस गांव में पहले भी मरीज मिल चुका है। इसी क्रम में बांराचवर ब्लॉक के अहमट गांव में तीन महिलाएं संक्रमित पाई गई हैं। इस गांव में पहले भी मरीज मिले थे और यह सभी उनके परिवार से जुड़ी हैं।

इन सभी की 18 जून को सैंपलिंग की गई थी। कोविड-19 के नोडल अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया कि जिस तरह से जिले में मरीज मिल रहे हैं, यह बहुत चिंता की बात है। सभी को मुहम्मदाबाद के कोरोना लेबल वन अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। इस समय लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

मिर्जापुर में मिला एक और कोरोना मरीज :
मिर्जापुर जिले में कछवां थाने के एक सिपाही की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की  संख्या 69 है। इसमें 40 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। दो की मौत हो चुकी है। 27 एक्टिव केस हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed