फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   coronavirus new corona cases found in varanasi in up

दवा व्यापारी के संपर्क में आने से तीन और लोगों को हुआ कोरोना, काशी में 50 पार हुई मरीजों की संख्या

Wed, 29 Apr 2020 02:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 29 Apr 2020 02:19 PM IST
विज्ञापन
coronavirus new corona cases found in varanasi in up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में कोरोना वायरस के तीन और मरीज मिले हैं। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। ये तीनों मरीज मड़ौली निवासी दवा व्यापारी के संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। जिले में अब कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 52 पहुंच गई है।

विज्ञापन


इनमें से एक कोरोना पॉजिटिव बेनियाबाग क्षेत्र के छोटी पियरी का रहने वाला है। जबकि दो अन्य महमूरगंज के हैं। तीनों दवा व्यापारी के संपर्क में आए थे। इसके बाद इनका सैंपल जांच के लिए भेजा था।
विज्ञापन



आईएमएस बीएचयू माइक्रोबायोलॉजी लैब से रिपोर्ट आने के बाद तीनों मरीजों को दीनदयाल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर पहुंच गई है। इसके साथ ही अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 52 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि संक्रमित मरीजों के परिजनों के सैंपल जल्द ही लिए जाएंगे। साथ ही उनके घर के आसपास बैरिकेडिंग कराई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि कुछ और हॉटस्पॉट भी बनाए जा सकते हैं।

वाराणसी में अब तक 14 हॉटस्पॉट बनाए जा चुके हैं। जिनमें मदनपुरा, लोहता, गंगापुर, बजरडीहा, नक्खीघाट, पितरकुंडा, मढौली, सप्तसागर, मुकीमगंज, काशीपुरा, रेवड़ी तालाब, काजीपुरा खुर्द, संजय नगर पहड़िया क्षेत्र शामिल हैं।

29 दिन में 50 मामलों ने बढ़ाई चिंता 
जिले में एक के बाद एक कोरोना मरीजों के बढ़ने से संख्या 52 तक पहुंच गई है। आंकड़ों की बात करें तो 21 मार्च को पहला और 28 मार्च को दूसरा संक्रमित मिला। इसके बाद सभी 50 मामले अप्रैल में ही मिले हैं। पिछले 6 दिनों की बात की जाए तो 33 मरीज मिल चुके हैं। शुक्रवार को सात और शनिवार को आठ, रविवार को तीन और मंगलवार को 12 नए मरीज मिले। अब बुधवार को भी तीन नए मरीज मिले हैं।

इसमें छह डिस्चार्ज होकर घर चले गए हैं, दो की रिपोर्ट निगेटिव होने के बाद उन्हें मेडिकल क्वारंटीन किया गया है। जबकि गंगापुर में एक मरीज की मौत के बाद कोरोना की पुष्टि हुई थी। 40 का इलाज आइसोलेशन वार्ड में चल रहा है। इन तीनों को भी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed