चंदौली में डीपीआरओ समेत 31 लोग मिले कोरोना संक्रमित, इनमें सात एक ही परिवार के सदस्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली में कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। इससे अब अधिकारी व कर्मचारी भी अछूते नहीं रह गए है। जिला पंचायत राज अधिकारी व चालक समेत उनके दफ्तर के पांच स्टाफ पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे अधिकारियों-कर्मचारियों में खलबली मच गई है। वहीं जिला अस्पताल स्थित जांच केंद्र में तैनात दो स्वास्थ्य कर्मियों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।
रविवार और सोमवार को अलग अलग आई रिपोर्ट में 31 लोगों के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें नियामताबाद ब्लाक के एक ही परिवार के सात लोग शामिल हैं। जिला पंचायती राज अधिकारी को कोरोना संक्रमितों के मिलने के बाद संबंधित गांवों को सील और सैनिटाइजेशन कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
इसी दौरान सर्दी-जुकाम व बुखार की शिकायत होने पर डीपीआरओ व अन्य स्टाफ के साथ जिला अस्पताल में सैंपलिंग कराई गई। रविवार की देर रात एक 19 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें डीपीआरओ व चालक समेत दफ्तर के पांच कर्मचारी भी शामिल हैं। इससे प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई।
आनन-फानन में दफ्तर को सील कर दिया गया। वहीं दफ्तर से शेष स्टाफ की सैंपलिंग कराई गई है। इसके अलावा जिला अस्पताल स्थित जांच लैब में नियुक्त दो तकनीकी सहायकों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।
वहीं पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय जिला अस्पताल परिसर के ब्लड बैंक का एक कर्मी पॉजिटिव मिला था। इसके बाद ब्लड बैंक को सील कर दिया गया था। इससे रक्त के लिए मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डीपीआरओ समेत सभी संक्रमितों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं सोमवार की रात आई रिपार्ट में 12 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें नियामताबाद ब्लाक के एक गांव में एक ही परिवार के सात लोग संक्रमित हैं। दूसरी तरफ तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें छुट्टी दी गई है। चंदौली डीपीआरओ कार्यालय को फिलहाल सील कर दिया गया है। वहीं शेष स्टाफ की सैंपलिंग कराई गई है। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य प्रशासन ने संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की तलाश भी शुरू कर दिया ।