फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Coronavirus Medical college ward boy also covid 19 infected after head constable in azamgarh up

आजमगढ़ स्वास्थ्य विभाग की गड़बड़ी, बुजुर्ग के बदले मेडिकल कालेज के वार्डब्वाय को कर दिया आइसोलेट

Sun, 24 May 2020 08:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 24 May 2020 08:26 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Medical college ward boy also covid 19 infected after head constable in azamgarh up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जनपद में शनिवार देर शाम छह लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। इसमें स्वास्थ्य विभाग की गलती से शनिवार रात को तरवां ब्लाक के एक गांव निवासी मेडिकल कालेज के वार्डब्वाय को पॉजिटिव मानकर मेडिकल कालेज में आइसोलेट कर दिया गया। रविवार दोपहर जब मामले से पर्दा हटा तो स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आनन फानन में उसी नाम के मार्टीनगंज तहसील के पिपरौल निवासी बुर्जुक को मेडिकल कालेज में आइसोलेट किया।

विज्ञापन


दीदारगंज थाना क्षेत्र के पिपरौल में शनिवार देर रात मुंबई से आए 25 वर्षीय युवक के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। वो 14 मई को आया था। घर में रह रहा था। दिक्कत होने पर 18 मई को सैंपलिंग के बाद उसे फिर से होम क्वारंटीन किया गया था। शनिवार रात को रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद रात में मेडिकल टीम पहुंची और उसे मेडिकल कालेज भेजा गया।
विज्ञापन


 

Coronavirus Medical college ward boy also covid 19 infected after head constable in azamgarh up
कोरोना वायरस - फोटो : amar ujala

शनिवार रात को ही इस युवक के 54 वर्षीय पिता की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इनका भी सैंपल 18 मई को ही लिया गया था। गोरखपुर लैब से मिलने वाली रिपोर्ट में मरीज का मोबाइल नंबर भी दर्ज होता है, लेकिन इसे कंफर्म नहीं किया गया। लापरवाही और आपाधापी में इसी नाम के तरवां के एक वार्ड ब्वाय को मेडिकल कालेज भेज दिया गया।

रविवार को जब मामले की जानकारी हुई तो स्वास्थ्य विभाग के होश उड़ गए। आनन-फानन में पिपरौल निवासी बुजुर्ग को भी मेडिकल कालेज भेजा गया। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि एक नाम के होने के कारण गलती से वार्ड ब्वाय को आइसोलेट कर दिया गया था, लेकिन इसमें सुधार कर पिता-पुत्र को आइसोलेट कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed