फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Coronavirus in up woman teacher found covid 19 positive she attended ABSA meeting in ghazipur up

महिला शिक्षिका के कोरोना पॉजिटिव मिलने से शिक्षा विभाग में हड़कंप, एबीएसए की बैठक में हुई थी शामिल

Wed, 17 Jun 2020 05:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 17 Jun 2020 05:28 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in up woman teacher found covid 19 positive she attended ABSA meeting in ghazipur up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में मंगलवार को 19 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इनमें सुभाष नगर न्यू आमघाट कॉलोनी की रहने वाली एक शिक्षिका भी शामिल है। इनके कोरोना संक्रमित होने से पूरे शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। बुधवार को एबीएसए सदर सहित कुल छह कर्मचारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर कोरोना की जांच कराई। जबकि संपर्क में आने वाले अन्य लोगों की सूची तैयार की जा रही है। महिला सुभाष नगर कॉलोनी स्थित प्राथमिक विद्यालय पर तैनात है।

विज्ञापन

उप खंड शिक्षाधिकारी सदर अविनाश कुमार द्वारा विशेश्वरगंज स्थित बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय में 11 जून को शिक्षा क्षेत्र सदर के सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं की बैठक आयोजित की गई थी। इसके बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। बुधवार को एबीएसए समेत छह कर्मचारियों ने जिला चिकित्सालय में अपनी कोरोना की जांच कराई है।
विज्ञापन



शहर के सुभाष नगर प्राथमिक विद्यालय पर तैनात एक शिक्षिका के कोरोना पॉजिटिव मिलने से शिक्षा विभाग में सभी डरे सहमे हुए हैं। क्योंकि विभागीय कर्मचारियों एवं अधिकारियों की 11 जून को हुई बैठक में सभी एक दूसरे से मिलते-जुलते रहे। बैठक खत्म होने के बाद सभी अपने-अपने परिवार में पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एबीएसए कार्यालय के मुताबिक उस दिन बैठक में कुल 21 लोग शामिल हुए थे। महिला के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद न केवल एबीएसए कार्यालय के बाबू, विद्यालयों के शिक्षक और शिक्षिकाएं दशहत में हैं, बल्कि पूरा शिक्षा विभाग डरा-सहमा हुआ है। बुधवार को एबीएसए अविनाश कुमार समेत छह लोगों ने कोरोना की जांच कराई है। जिसमें शामिल कर्मचारी, अधिकारी के साथ ही पुरूष और महिला टीचरों की सूची तैयार की जा रही है।

इतना ही नहीं महिला टीचर के नजदीक रहने वाले शिक्षक और कर्मचारियों के परिजनों की थर्मल स्क्रीनिंग और सैंपलिंग का कार्य भी किया जा रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य महकमे की टीम को इस दिशा में तेजी से जांच करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed