फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Coronavirus in up one corona report come positive in sonbhadra man came from mumbai covid 19

मुंबई से आया शख्स मिला कोरोना पॉजिटिव, यहां बढ़ रही संक्रमितों की संख्या

Mon, 22 Jun 2020 02:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 22 Jun 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in up one corona report come positive in sonbhadra man came from mumbai covid 19
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में सोमवार को कोरोना वायरस का एक और मरीज मिला है। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ एसके उपाध्याय ने की है। इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मिले लोगों की संख्या 33 हो गई है। हालांकि इनमें से 29 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के सुकृत क्षेत्र के भवानीपुर गांव में 18 जून को मुंबई से आया 49 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सोमवार को पॉजिटिव मिले मरीज को मिलाकर अब जिले में एक्टिव केस चार हो गए हैं। संक्रमित मिले व्यक्ति को भी मधुपुर स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है। जाएगा।
विज्ञापन



सोमवार को कुल 152 लोगों की रिपोर्ट आई। इसमें एक पॉजिटिव और बाकी 151 निगेटिव मिले हैं। इस बीच गैर प्रांतों व जनपदों से आने वालों के सैंपल लेने का काम भी जारी रहा। दोपहर तक 60 लोगों के सैंपल लिए जा चुके थे। अब तक कुल 3775 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 3542 की रिपोर्ट आई है। जिसमें 3509 निगेटिव और 33 पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed