{"_id":"5ed756338ebc3e908256907f","slug":"coronavirus-in-up-new-covid-19-cases-reported-in-jaunpur-total-number-raises-in-purvanchal-district","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में दोपहर बाद फिर मिले 14 कोरोना मरीज, आज 25 मिलने के बाद 200 से ज्यादा हुए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में दोपहर बाद फिर मिले 14 कोरोना मरीज, आज 25 मिलने के बाद 200 से ज्यादा हुए संक्रमित
Wed, 03 Jun 2020 03:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 03 Jun 2020 03:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में भी बुधवार को कोरोना वायरस से 11 लोग पॉजिटिव मिले हैं। सभी लोग दूसरे राज्यों से आए थे, जिनकी सैंपलिंग की गई थी। सीएमओ डॉ रामजी पांडेय ने इसकी पुष्टि की है। वहीं दोपहर बाद 14 और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सुबह मिले मरीजों में किसी में कोरोना के लक्षण नहीं थे। इनके सैंपल लिए गए थे। आज आई रिपोर्ट में ये लोग पॉजिटिव मिले हैं। इन मरीजों में बरसठी ब्लॉक में पांच, मड़ियाहूं में दो, रामनगर में एक, खुटहन में एक, सुजानगंज ब्लॉक में एक और शहर के ओलंदगंज मोहल्ले का एक पॉजिटिव है।
विज्ञापन
दोपहर बाद मिले 14 लोगों में एक लेखपाल भी है। इसकी ड्यूटी स्टेशन पर ट्रेन से आने वाले यात्रियों का ब्योरा नोट करने के लिए लगाई थी। सुजानगंज ब्लॉक में एक ही गांव के चार लोग पॉजिटिव मिले हैं। अब जिले में कोरोना केस की संख्या 207 हो गई है। आज 15 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। कुल स्वस्थ मरीजों की संख्या 110 हो गई है, तो वहीं तीन मरीजों की मौत हो चुकी है। अब एक्टिव केस 94 हो गए हैं।
विज्ञापन
गाजीपुर में सात कोरोना वायरस संक्रमित मिले :
गाजीपुर जिले में बुधवार की सुबह सात कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसकी पुष्टि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जीसी मौर्य ने की है। सभी 23 से 25 मई के बीच महाराष्ट्र से आए थे। इनका सैंपल 27 मई को जांच के लिए भेजा गया था। जिले में मरीजों की संख्या 132 तक पहुंच गई है। जबकि अबतक 2747 संदिग्धों के सैंपल लिए गए हैं। इसमें से 2377 की रिपोर्ट आ चुकी है। 132 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। जबकि संक्रमित मरीजों में से 68 को ठीक किया जा चुका है। अभी भी 377 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
मऊ में 10 नए मरीज :
मऊ जिले में भी बुधवार सुबह 10 कोरोना मरीज मिले हैं। सीएमओ डॉ एससी सिंह ने इसकी पुष्टि की है। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 50 पहुंच गई है। संक्रमितों में से 10 मरीज ठीक हो गए हैं, जबकि एक की मौत हो चुकी है। बुधवार की सुबह आई जांच रिपोर्ट में चिरैयाकोट नगर पंचायत क्षेत्र के महतवाना मोहल्ले की तीन महिला मरीज और एक मरीज जमीन सहरूल्ला गांव की पॉजिटिव मिली।
आजमगढ़ में भी तीन नए कोरोना पॉजिटिव :
आजमगढ़ में भी बुधवार को भी तीन नए मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। इसमें एक सीएचसी मेहनाजपुर का वार्ड बॉय है। यहां का फार्मासिस्ट पहले ही संक्रमित मिल चुकी है। इसके अलावा रानी की सराय और राजेपुर में भी एक प्रवासी में संक्रमण की पुष्टि हुई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एके मिश्रा ने तीन नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की है। जिले में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 123 पहुंच गई है। इसमें 107 अभी भी सक्रिय हैं। 13 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और तीन की मौत हुई है।