फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Explained the intricacies of AI, machine learning, and data science

Jaunpur News: एआई, मशीन लर्निंग और डेटा साइंस की बारीकियों को बताया

Thu, 10 Sep 2026 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Explained the intricacies of AI, machine learning, and data science
पूविवि में आई ट्रिपल ई की ओर से आयोजित कोडिंग प्रतियोगिता में शामिल अभ्यर्थी। पूविवि
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय में आई ट्रिपल ई स्टूडेंट ब्रांच की ओर से कंप्यूटर प्रोग्रामिंग कोड एरेना 2026 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में पहले चरण और दूसरे चरण में पचास फीसदी अंक पाने वाले छात्र ही तीसरे चरण में जाएंगे। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों में कोडिंग कौशल का विकास करना और तकनीकी के क्षेत्र में हो रहे नवाचार जैसे एआई, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस, आईओटी के प्रति छात्रों में जागरूकता पैदा करना है। ताकि तकनीकी के क्षेत्र में उभरते हुए इन क्षेत्रों में छात्र नए शोध तथा परियोजना कार्य करने के लिए आगे बढ़ें। विश्वविद्यालय परिसर में आई ट्रिपल ई स्टूडेंट ब्रांच की स्थापना की गई है। इसका उद्देश्य तकनीकी क्षेत्रों के प्रति छात्रों में रुचि पैदा करना, देश दुनिया में हो रहे तकनीकी शोध से छात्रों को परिचित कराना और छात्रों में प्रोफेशनल स्किल का विकास करना है। इंजीनियरिंग संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. सौरभ पाल और कंप्यूटर साइंस के विभागाध्यक्ष डॉ. विक्रांत भटेजा के निर्देशन में आई ट्रिपल ई कार्य कर रहा है। कोड एरेना 2026 कोडिंग प्रतियोगिता का आयोजन आई ट्रिपल ई के सक्रिय सदस्यों के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता से पूर्व छात्रों को संबोधित करते हुए आई ट्रिपल ई के फैकल्टी कोऑर्डिनेटर दिलीप यादव ने छात्रों को आई ट्रिपल ई के बारे में तथा आई ट्रिपल के कार्यों के बारे में प्रकाश डाला। कार्यक्रम में स्टूडेंट ब्रांच चेयर सृजन श्रीवास्तव, वेब मास्टर अनुराग पाल, वाइस चेयर अदिति श्रीवास्तव, हिमानी मौर्य, विजयमल यादव, खुशी निषाद और सागर साहू आदि सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed