पूर्वांचल में वाराणसी समेत इस जिले में भी मिले कोरोना वायरस पॉजिटिव
- वाराणसी में मिले कोरोना वायरस के चार नए मरीज, मामलों की संख्या हुई 280।
- पूर्वांचल के भदोही में भी मिले पांच नए कोरोना पॉजिटिव, कुल संख्या 92 हई।
- पूर्वांचल के जौनपुर में सबसे ज्यादा 431 कोरोना के मामले, 201 एक्टिव केस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वांचल के जिलों में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वाराणसी में सोमवार को चार नए मरीज मिले हैं, तो वहीं भदोही में आज पांच नए मामले सामने आए हैं।
सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि वाराणसी में चार लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। जिससे जिले में कोरोना मामलों की संख्या 280 हो गई है। इसमें 204 लोग ठीक हो चुके हैं। सात की मौत हो गई है। 69 का इलाज जारी है।
पूर्वांचल के जौनपुर में 431, गाजीपुर में 188, आजमगढ़ में 167 और भदोही में अब 90 हो गई है। भदोही में सोमवार को पांच नए कोरोना मरीज मिले हैं। सीएमओ लक्ष्मी सिंह ने इसकी पुष्टि की है। इसमें 36 मरीज ठीक हो चुके हैं, अब एक्टिव केस 44 हैं।
आजमगढ़ में कोरोना :
आजमगढ़ में सोमवार को पांच और संक्रमितों को स्वस्थ्य घोषित कर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हालांकि पिछले तीन दिनों में दो कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है और एक नया संक्रमित भी मिला है। अब तक मिले 167 संक्रमितों में 138 स्वस्थ हो चुके हैं। अभी 23 केस एक्टिव हैं। अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है।
पूर्वांचल के जौनपुर जिले में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के मामले सामने आ रहे हैं। जिले में अब कुल मरीजों की संख्या 431 है। जिले में एक्टिव केस 201 हैं। वहीं गाजीपुर में 188 हो गई है और 155 ठीक हो गए हैं। अब भी एक्टिव मरीजों की संख्या 33 हैं।