फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Coronavirus in up corona positive patient in purvanchal

चंदौली में चार रेल कर्मचारियों सहित 20 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, गाजीपुर में 13 और जौनपुर में दो नए मरीज

Tue, 14 Jul 2020 12:24 AM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली/गाजीपुर/जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली/गाजीपुर/जौनपुर Published by: विचित्र सिंह Updated Tue, 14 Jul 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in up corona positive patient in purvanchal
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala
चंदौली में कोरोना संक्रमण अपने फैलाव का रोज नए रिकार्ड बना रहा है। जिले में सोमवार को तीन प्रवासी और चार रेल कर्मचारी सहित कुल 20 नए कोरोना संक्रमित मिले है। वहीं चार लोगों ने कोरोना को मात दी और घर लौटे हैं। संक्रमितों में 2 बालिका सहित चार महिला और 14 पुरूष है। इसमें तीन प्रवासी हैं, इसमे एक व्यक्ति चेन्नई , एक ओमान  और 1 लखनऊ से आया है।
विज्ञापन


17 लोकल ट्रैवलिंग और अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है। जिले के संक्रमितों में एक ट्रामा सेंटर बीएचयू का कर्मचारी, 4 रेलवे कर्मचारी, एक कोटेदार, एक टेलर, एक एडवोकेट, एक ज्वेलरी विक्रेता, दो स्वास्थ्य विभाग से, और एक इंटर कालेज कर्मचारी है। संक्रमितों में एक बरहनी, एक चहनिया, एक चकिया, एक नियामताबाद और 14 पीडीडीयू नगर के रहवासी हैं।
विज्ञापन


दो संक्रमित सकलडीहा ब्लाक के हैं। इन सभी के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कांटैक्ट ट्रेसिंग कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। दूसरी तरफ चार लोगों ने संक्रमण को मात दी और अस्पताल से घर लौटे। इस तरह जिले में संक्रमितों। की संख्या बढ़कर 303 हो गई। इसमें 142 एक्टिव केस और 157 व्यक्ति ठीक होकर घर लौट चुके हैं। चार लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

गाजीपुर में 13 मिले कोरोना पॉजिटिव 

गाजीपुर में गैर प्रातों से लौटे चार प्रवासियों समेत 13 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया। इसमें जखनिया तहसील के सबसे ज्यादा संक्रमित मिले हैं। जबकि जमानिया, सुहवल, करंडा, भांवरकोल, दिलदारनगर एवं मुहम्मदाबाद में एक-एक मरीज पाए गए।
 
संक्रमितों को उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है। जबकि पांच संक्रमित मरीजों को स्वस्थ होने पर एंबुलेंस द्वारा घर पहुंचाया गया। स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीम मरीजों को ट्रेस करने में जुटी हुई है। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 415, स्वस्थ 359, एक्टिव 50 एवं छह की मौत हो चुकी है। 

दिलदारनगर के मिर्चा गांव निवासी एक महिला संक्रमित के संपर्क में आई थी। बुखार एवं खांसी के लक्षण सामने आने पर ट्रूनैट मशीन से स्वैब परीक्षण कराया गया। कुछ देर बाद  मुहम्मदाबाद के हुसैनपुर निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

इसके अलावा मुंबई एवं दिल्ली से लौटे जखनिया तहसील के उचौरी गांव के दो प्रवासी, रेहटी मालीपुर गांव के एक प्रवासी, वृंदावन का एक प्रवासी एवं भांवरकोल के जगदीशपुर सोनवानी गांव के प्रवासी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इनका स्वैब जांच के लिए बीते सात जुलाई को गया था।

वहीं जखनिया तहसील के ही एक, सादात के एक, करंडा ब्लाक के एक, सुहवल के ताड़ीघाट गांव के एक, जमानिया के बड़सरा सैदाबाद के एक एवं चकगुनी गांव की एक महिला भी संक्रमित मिली। ये सभी मरीजों के संपर्क में आए थे। इन सभी में संभावित संक्रमण को देखते हुए स्वैब जांच कराया गया था।   
 

जौनपुर में 97 सैंपल की आई रिपोर्ट, दो पॉजिटिव 

जौनपुर में सोमवार को कोरोना के दो पॉजिटिव केस मिले हैं। एक मरीज शहर के बोदकरपुर मोहल्ले का है, जबकि दूसरा खुटहन के मेढ़ा गांव का निवासी हैं। देर शाम रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। अब कुल पॉजिटिव केस की संख्या 733 हो गई है। इसमें एक्टिव केस 192 हैं।

डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को कुल 97 सैंपल की रिपोर्ट आई है। इसमें 90 निगेटिव हैं। दो पॉजिटिव हैं, जिसमें एक बोदकरपुर निवासी युवक और दूसरा खुटहन के मेढ़ा गांव का निवासी है। दोनों प्रवासी हैं। इनके परिवार के सदस्यों और संपर्क में आए अन्य लोगों की पहचान कर सैंपल लेने का निर्देश दिया गया है।

डीएम ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना से नौ लोगों की मौत हुई है। सोमवार को दो मरीज ठीक भी हुए। 601 नए लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इसे मिलाकर अब तक कुल 17814 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। 15221 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। अब  2583 नमूनों के रिजल्ट आने शेष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed