फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   coronavirus gorakhpur lab stoped checking of sample of azamgarh dist 

कोरोना वायरस: बीएचयू लैब बंद होने से बढ़ी परेशानी, गोरखपुर ने भी सैंपल चेक करने से खड़े किए हाथ

Tue, 05 May 2020 01:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 05 May 2020 01:22 PM IST
विज्ञापन
coronavirus gorakhpur lab stoped checking of sample of azamgarh dist 
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala

बीएचयू लैब के बंद होने के बाद अब गोरखपुर लैब ने भी एक सप्ताह का बैकलॉग एकत्र(मौजूद) होने का हवाला देते हुए आसपास के जिलों के सैंपल लेने से इंकार कर दिया है। इससे आजमगढ़ की परेशानी बढ़ी हुई है। यही कारण है कि सोमवार को जिले से मात्र दो, रविवार को मात्र आठ सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए।

विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में लैब की स्थापना के लिए धनराशि जारी हो गई है, लेकिन ये कब तक तैयार हो पाएगा। अभी इस बारे में कुछ कहा नहीं जा रहा है। वाराणसी लैब के चालू होने की जानकारी भी नहीं मिलने के कारण स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ने वाली है।
विज्ञापन



जिले के कोरोना संदिग्धों के सैंपलों की जांच पहले केजीएमसी लखनऊ और उसके बाद बीएचयू वाराणसी के लैब में हो रही थी। वाराणसी की लैब एक छात्रा के कोरोना संक्रमित होने के बाद बंद चल रही है। अब उच्च स्तर से आजमगढ़, बलिया और मऊ के सैंपलों की जांच गोरखपुर लैब से कराने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्देश के बाद सैंपलों को जांच के लिए गोरखपुर भेजा भी जाने लगा। एक-दो दिन तो सब ठीक चला, लेकिन अगले ही दिन गोरखपुर लैब की ओर से आजमगढ़ मंडल के जनपदों को पत्र लिख कर दे दिया गया कि हमारे पास पहले से ज्यादा लोड है। एक सप्ताह का बैकलॉग पहले से एकत्र है।

यानी नए सैंपल पर रोक लगाई है, वरना जांच संभव नहीं है। सैंपल ज्यादा दिन रखने से खराब भी हो जाएंगे। लैब से ये निर्देश मिलने के बाद स्वस्थ्य विभाग के माथे पर बल पड़ गए हैं। अब उसकी नजर बंद पड़ी वाराणसी लैब और भविष्य में शुरू होने वाले आजमगढ़ के राजकीय मेडिकल कालेज के लैब पर टिकी है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उक्त लैबों के शुरू होने पर ही जांच की प्रक्रिया पटरी पर लौटेगी।

कम की गई सैंपलों की संख्या
गोरखपुर लैब से ये जानकारी मिलने के बाद जनपद में सैंपलों की संख्या कम कर दी गई है।  रविवार से पहले जहां 40 से 50 की संख्या में सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे थे। वहीं रविवार को मात्र आठ सैंपल ही जांच के लिए भेजे गए। सोमवार को तो ये संख्या दो पर पहुंचा दी गई। सैंपलों की संख्या ऐसे ही कम होती रही तो कोरोना संक्रमण की स्थिति के आंकलन में परेशानी खड़ी हो सकती है।

रिपोर्ट आने में भी हो रही देर
जनपद से अभी तक 1196 सैंपलों के जांच के लिए भेजा गया था। इसमें 1085 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इसमें आठ पीजीटिव और 1077 निगेटिव आए हैं। अभी 111 सैंपलों की रिपोर्ट आनी है। इसमें 30 वाराणसी लैब में और 81 गोरखपुर लैब में फंसी है। इसमें चार सक्रिय कोरोना पाजीटिव मरीजों के तीसरे सैंपल की रिपोर्ट भी शामिल हैं।

लगातार आ रहे हैं बाहर से प्रवासी
आजमगढ़। सैंपलों की जांच प्रबावित होने के बीच लगातर अन्य प्रदेशों से बाहर के लोगों को आना जारी है। रोजाना 200 से 250 की संख्या में बाहर से लोग आ रहे हैं। ऐसे में इनकी पर्याप्त संख्या में जांच न होना कभी भी भारी पड़ सकती है। स्वास्थ्य विभाग भी इसे समझ रहा है।

सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि गोरखपुर लैब से से जानकारी मिली है। इसके बाद भी कुछ न कुछ सैंपलिंग की जा रही है। बाहर से आने वालों में संदिग्ध लोगों का सैंपल लिया जा रहा है। वाराणसी लैब भी कब शुरू होगी अभी इसे बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed