फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   coronavirus First husband, wife, mother child sought ration by calling Covid 19 control room varanasi

वाराणसी: कोविड-19 कंट्रोल रूम फोन कर पहले पति फिर पत्नी, सास और बच्चे ने मांगा राशन

Thu, 09 Apr 2020 09:00 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 09 Apr 2020 09:00 AM IST
विज्ञापन
coronavirus First husband, wife, mother child sought ration by calling Covid 19 control room varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर

वाराणसी में कोविड-19 वार कंट्रोल रूम नंबर 1077 पर कई रोचक शिकायतें भी आ रही हैं। बुधवार को एक ही परिवार के चार लोगों ने अलग-अलग फोन कर राशन की मांग की। वहीं कई फर्जी सूचनाओं की वजह से पुलिस भी परेशान रही। कंट्रोल रूम में आ रही शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जा रहा है।

विज्ञापन


बुधवार को सिगरा क्षेत्र के एक परिवार के चार सदस्यों ने फोन कर खाद्यान्न की मांग की। पहले पति, फिर पत्नी उसके बाद बच्चा और फिर सास ने फोनकर बताया कि घर में खाने को कुछ भी नहीं है। कृपया राशन उपलब्ध करा दीजिए।
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर जब राशन लेकन टीम पहुंची तो यह देखकर सन्न रह गई कि चारों बार शिकायत एक ही घर से की गई थी। इसके बाद टीम के सदस्यों ने उस परिवार को आगे से ऐसा नहीं करने के लिए हिदायत दी। टीम के सदस्यों ने बताया इस तरह की शिकायतों की वजह से किसी को कई बार राशन मिल जा रहा है तो किसी तक राशन पहुंचाने में देरी हो जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खोजवा के गौतम ने फोनकर डॉक्टरों से कहा कि उन्हें छींक आ रही है और जुकाम हो गया है। डॉक्टरों ने पूछताछ कर उन्हें दवा दी। खोजवा की सुमन ने बताया कि बुखार आ रहा है। डॉक्टर ने उनसे पूछताछ कर दवा बताई।

बजरडीहा के चंदन ने नगर निगम के अधिकारियों से दवा छिड़काव कराने की मांग की। आदमपुर के सत्यनारायण ने सीवर के ढक्कन टूटने के बारे में बताया। इसी प्रकार पुलिस से सिगरा के संदीप ने फोन कर बताया कि उनके घर के बगल में काफी भीड़ लगी है।

सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटवाया। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने बताया कि लगभग 100 शिकायतें आ रही है। सभी का समाधान कराया जा रहा है। इसके अलावा डोर टू डोर दूध फल आदि की भी सुविधा प्रदान कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed