फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Coronavirus First death due to covid 19 corona in azamgarh up 

आजमगढ़ में कोरोना वायरस से पहली मौत, मरने के बाद रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Sat, 16 May 2020 10:30 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 16 May 2020 10:30 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus First death due to covid 19 corona in azamgarh up 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

आजमगढ़ जिले में कोरोना वायरस से शनिवार को पहली मौत हुई है। जिले में अब तीन एक्टिव केस बचे हैं, जिसमें आठ लोग ठीक हो चुके हैं। जिले में अब तक कोरोना वायरस के 12 मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन

मुंबई से लौटे एक कोरोना संदिग्ध की शुक्रवार की सुबह में केजीएमसी लखनऊ में मौत हो गई थी। शुक्रवार देर रात उसके सैंपल की जांच रिपोर्ट आई गई। उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इस तरह से जिले में कोरोना संक्रमण से मौत का ये जिले में पहला मामला है। रिपोर्ट आने के बाद जैसी इसकी सूचना गांव में पहुंची हड़कंप की स्थिति मच गई है।
विज्ञापन



जिलाधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि गांव को सील कर दिया गया है। डोर टू डोर सप्लाई कराई जाएगी। गांव को पहले ही सैनिटाइज करा दिया गया है। मृतक के परिजनों को अभी तक घर पर ही होम क्वारंटीन किया गया था। अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से उन्हें फैसिलिटी क्वारंटीन कर सैंपल भेजने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर पर गुरुवार को जांच के लिए काफी संख्या में प्रवासी श्रमिक पहुंचे थे। इसमें दो श्रमिकों को संदिग्ध पाया गया था और दोनों को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया था। दोनों की स्थिति गंभीर थी। एक जहानागंज के नेतपुर तो दूसरा सुंभी गांव का निवासी था। दोनों बुधवार को मुंबई से वापस लौटे थे। खांसी, बुखार के साथ ही सांस लेने में दिक्कत थी। उन्हें आक्सीजन पर रखा गया था, लेकिन उनकी हालत बिगड़ती जा रही थी। शासन की गाइड लाइन के अनुसार उन्हें केजीएमसी लखनऊ रेफर किया गया।

लखनऊ में जहानागंज थाना क्षेत्र के नेतपुर गांव के रहने वाले 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी। वहीं दूसरे संदिग्ध का अभी वहीं इलाज चल रहा है और उसकी भी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इसके बाद शाम चार बजे उसका शव जिला अस्पताल पहुंचा। रात आठ बजे मेडिकल कॉलेज की टीम ने शव को तीन लेयर में प्रीजर्व किया। इसके बाद दो कर्मचारी और मृतक का चचेरा भाई पीपीई किट में रात नौ बजे शव लेकर दाह संस्कार के लिए राजघाट पहुंचा था।

रात 10 बजे कोरोना प्रोटोकाल के अनुसार शवदाह किया गया। इसके बाद शवदाह स्थल को सैनिटाइज कराया गया। परिजनों को घर पर होम क्वारंटीन कर दिया था। शुक्रवार देर रात मृतक की जांच रिपोर्ट भी प्राप्त हो गई। वो कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

क्लोज कांटैक्ट की जानकारी में जुटा महकमा
कोरोना पीड़ित की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अब मृतक के क्लोज कांटैक्ट व ट्रैवल हिस्ट्री को जुटाने में जुट गया है। यह पता लगाया जा रहा है कि वह कब मुंबई से चला और कैसे यहां तक पहुंचा। इस दौरान उसके संपर्क में और कौन-कौन लोग आए। फिलहाल बताया जा रहा है कि वह 13 मई की रात को गांव पहुंचा और 14 को मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए गया था। उनके क्लोज कांटैक्ट में पत्नी, पुत्र-पुत्री, मां आदि बताए जा रहे हैं। इनको फैसिलिटी क्वारंटीन करने और सैंपलिंग की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed