फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   coronavirus became uncontrollable in Ballia District jail prisoner found corona positive today covid 19 up

बलिया के जिला कारागार में बेकाबू हुआ कोरोना, आज 68 कैदियों समेत मिले 99 पॉजिटिव

Sat, 25 Jul 2020 02:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 25 Jul 2020 02:31 PM IST
विज्ञापन
coronavirus became uncontrollable in Ballia District jail prisoner found corona positive today covid 19 up
coronavirus demo - फोटो : अमर उजाला

बलिया जिले में शनिवार को आई रिपोर्ट में कुल 99 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 68 जेल के कैदी व बंदी भी शामिल हैं। इन्हें मिलाकर जिले में अब तक पॉजिटिव मिले लोगों की संख्या 1,240 हो गई है।

विज्ञापन

इसमें से 647 लोग उपचार के बाद स्वस्थ्य घोषित हो चुके हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या 569 है। वहीं जिले में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।


जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि स्वास्थ्य टीम सभी को इलाज के लिए एंबुलेंस से एल-1 अस्पताल में भर्ती कराने की कवायद कर रही है। उन्होंने बताया कि शनिवार को जिले में कुल 15 कंटेनमेंट जोन बढ़े हैं। इन्हें मिलाकर अब जिले में कंटेनमेंट जोन की संख्या 142 हो गई है।

विज्ञापन

शुक्रवार तक जिले में कंटेनमेंट जोन की संख्या 130 थी, जिसमें तीन क्षेत्र शनिवार को सामान्य घोषित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि हॉटस्पॉट क्षेत्रों के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती करते हुए उन इलाकों को सील करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार, गुरुवार व शुक्रवार को जिला कारागार में स्वास्थ्य टीम द्वारा 817 कैदी व बंदी की जांच की गई।

इसमें से 228 पॉजिटिव पाए गए हैं। बुधवार को 28, गुरुवार को 132 और शुक्रवार को 68 कैदी पॉजिटिव पाए गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला कारागार में पॉजिटिव आने वालों के लिए जेल में ही एक अहाता आरक्षित किया गया है, जिसमें कुल तीन बैरक शामिल हैं।

यह अहाता अन्य निगेटिव के लिए बंद रहेगा। जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय से कोरोना पॉजिटिव लोगों के लिए आयुष मंत्रालय के निर्देशानुसार निर्धारित आयुर्वेदिक दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। संक्रमितों को काढ़ा पिलाने के साथ 1,000 मास्क की व्यवस्था की गई है। नगर पालिका की ओर से 10 लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइट लिक्विड सैनिटाइज के लिए उपलब्ध कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed