{"_id":"5e8b17128ebc3e768e08a5eb","slug":"coronavirus-air-india-aircraft-arrives-at-varanasi-airport-carrying-covid-19-medicine","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: वाराणसी में एयर इंडिया के विमान से मंगाई गई कोविड-19 की जांच किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: वाराणसी में एयर इंडिया के विमान से मंगाई गई कोविड-19 की जांच किट
Mon, 06 Apr 2020 05:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 06 Apr 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
विमान लेकर पहुंचा जांच किट।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के बढ़ते हुए संक्रमण के कारण मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। साथ ही वाराणसी में भी अब तक छह मामले सामने आ चुके हैं। मरीजों की संख्या के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए सोमवार को लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर दिल्ली से एयर इंडिया का विमान करीब 1 बजे कोविड-19 की जांच किट लेकर पहुंचा।
विज्ञापन
पूर्वांचल में भी कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ रही है, जिस कारण दिल्ली से एयर इंडिया के विमान एआई9आई 924 से कोरोना वायरस की जांच किट लेकर वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे। अधिकारियों का कहना है कि दवा को बीएचयू भेजा जाएगा।
विज्ञापन
वाराणसी एयरपोर्ट के कार्गो इंचार्ज काशीनाथ यादव ने बताया कि कोविड-19 के तीन बॉक्स जांच किट लेकर एयर इंडिया का विमान एयरपोर्ट पहुंचा था, दवा सीधे बीएचयू भेजा जाएगा।
विज्ञापन
पूर्वांचल में अब तक 18 कोरोना वायरस के मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें एक की मौत हो चुकी है। तो वहीं दो ठीक होकर घर जा चुके हैं। रविवार को वाराणसी और गाजीपुर में दो-दो नए मामले सामने आए हैं। इसमें एक 55 वर्षीय शख्स की मौत तीन अप्रैल को हो गई थी, जिसकी रविवार को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई। शनिवार को मिर्जापुर-गाजीपुर में दो मामले सामने आ चुके हैं। शुक्रवार को वाराणसी में तीन नए मामले सामने आए और आजमगढ़ में भी तीन नए कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज मिले।