{"_id":"5ebd931a8ebc3e903060087d","slug":"corona-worrors-city-news-vns524941941","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की छुट्टी करने का लिया प्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की छुट्टी करने का लिया प्रण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना संदिग्ध और संक्रमित मरीजों की देखभाल में लगे डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के अलावा बहुत से ऐसे लोग हैं, जो इस जंग में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। महामारी के इस दौर में कुछ ऐसे कर्मचारी हैं जो कोरोना को हराने के संकल्प को पूरा करने के लिए दिन रात सेवा देने में लगे हैं। कोरोना के योद्धा कॉलम में सीएमओ कार्यालय में तैनात कर्मचारी फिरोज अहमद और केशव प्रसाद की बात करें तो अधिकारियों-कर्मचारियों का सहयोग करने के साथ ही कार्यालय के सैनिटाइजेशन की जिम्मेदारी सहित हर कार्य को पूरा कर रहे हैं। उनका कहना है कि महामारी के इस दौर मे कोई छुट्टी न ले पाने का कोई मलाल नहीं, बस कोरोना को हराने के जो संकल्प लिया है उसे जल्द से जल्द पूरा करना ही सपना है।
परिवारवालों का मिल रहा सहयोग
सीएमओ ऑफिस में कार्यरत फिरोज का कहना है कि इमरजेंसी ड्यूटी में छुट्टी नहीं ले पा रहे हैं, लेकिन परिवार वालों का भी पूरा सपोर्ट मिल रहा है। कार्यालय में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है।
सपना करना है साकार, नहीं होती थकान
केशव का कहना है कि कोरोना की जंग जीतने का जो सपना देखा है उसे साकार करना ही बस मकसद है। हर किसी को कोरोना की जंग में काम करता देख खुद का आत्मविश्वास बहुत बढ़ा है।