फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   corona worriors

डाक्टरों ने लिया है प्रण, जीतेंगे कोरोना से रण

Wed, 29 Apr 2020 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
corona worriors
वाराणसी। अस्पतालों में मरीजों का इलाज करने वाले डाक्टरों-पैरामेडिकल स्टाफ की टीम के साथ ही बाहर भी अलग-अलग टीमें शहरी और ग्रामीण इलाकों में संदिग्ध और संक्रमित मरीजों परिजनों की जांच के साथ ही लोगों को जागरूक करने में लगी हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला के कॉलम कोरोना के योद्धा में हम बात कर रहे हैं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरबी यादव और उनकी टीम की। कोरोना की जंग के शुरुआत दिनों से ही पूरी टीम दिन रात सेवा और समर्पण के भाव से लगी हुई है। डॉक्टर यादव का कहना है कि कभी किसी तरह का कोई डर नहीं लगा हर समय मरीजों की सेहत की चिंता रहती है कि जितना जल्दी हो कोरोना की जंग को जीता जा सके। उनका कहना है कि थोड़ी सी सजगता और सतर्कता से इसको मात दी जा सकती है।
विज्ञापन

घर-घर जागरूकता की भी है जिम्मेदारी
डा. आरबी यादव का कहना है कि संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए टीम के सभी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। इसमे डॉ. प्रदीप जायसवाल, डॉ. अमित सिंह, डॉ. प्रदीप पांडेय, फार्मासिस्ट राजेश जायसवाल, एनएन सिंह सहित टीम के सदस्य घर-घर लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक करने में लगे हैं। इसमे सबसे अधिक मदद आशा और एनएम की मिल रही है। उनकी ओर से जो भी सूचना मिलती है, तुरंत पहुंच कर लोगों की स्क्रीनिंग और जरूरत पड़ने पर सैंपलिंग भी की जाती है, जिससे कि संक्रमण का खतरा कम हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर वालों का मिल रहा पूरा सहयोग
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. यादव का कहना है कि यह बात सही है कि जबसे कोरोना की जंग शुरू हुई है तब से घर वालो को समय नही दे पा रहे हैं। लेकिन इसमे घर के सभी सदस्यों का पूरा सपोर्ट मिल रहा है। वह भी सोशल डिस्टेंसिंग सहित अन्य उपायों का पालन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed