18 दिन में छह हजार यात्रियों की हुई कोरोना वायरस स्क्रीनिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन में कोरोना वायरस के संक्रमण से कोहराम मचा हुआ है। भारत में हालांकि इसका प्रभाव तो कम है, लेकिन चीन से लौटकर आने वाले लोगों की जांच के साथ ही उन पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट बाबतपुर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से 24 जनवरी से 10 फरवरी तक 18 दिन में अब तक छह हजार लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है।
चीन में कोरोना वायरस के प्रकोप से हजारों लोग संक्रमित हो रहे हैं। कई लोग तो चीन छोड़कर घर आने लगे हैं। इस बीच एयरपोर्ट पर बनाए गए हेल्प डेस्क पर इंटरनेशनल फ्लाइट से आने वाले सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग कराई जा रही है। सप्ताह भर पहले जहां एयरपोर्ट पर केवल तीन इंटरनेशनल फ्लाइट आती थीं, वहीं अब पांच फ्लाइटें आ रही हैं।
हेल्प डेस्क के नोडल ऑफिसर और बड़ागांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. शेर मोहम्मद के मुताबिक 18 दिन में छह हजार से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग हुई है, लेकिन किसी की रिपोर्ट पॉजीटिव नहीं आई हैं, वहीं यहां आने वाले यात्रियों को इसके कारण, और बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
बच्चों को किया गया जागरूक
महेशपुर स्थित हिंद कान्वेंट स्कूल में सोमवार को बच्चों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। प्रधानाचार्य स्मिता शर्मा ने बच्चों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के साथ ही घर और उसके आसपास के लोगों को मॉस्क लगाकर ही बाहर निकलने की सलाह देने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान को-ऑर्डिनेटर आरती अवस्थी, ज्योति विश्वकर्मा, वैशाली वर्मा, अनुराधा अग्रवाल, तारकेश्वरी सिंह आदि मौजूद रहे।