{"_id":"5fb96e328ebc3e9bd50630e9","slug":"corona-varanasi-news-vns559402454","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 साल से अधिक संक्रमित मरीज अस्पताल में ही रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 साल से अधिक संक्रमित मरीज अस्पताल में ही रहेंगे
विज्ञापन
वाराणसी। जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए नए सिरे से समीक्षा शुरू हो गई है। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में अधिक से अधिक लोगों की सैंपलिंग कराने, 60 साल से अधिक के संक्रमित मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा सेवापुरी में लोगों की सेहत से जुड़ी योजनाओं की भी चर्चा की गई।
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में कई अहम निर्णय लिए गए। जिलाधिकारी ने बताया कि अगर 60 साल से उपर का कोई भी संक्रमित मरीज मिलता है तो उसे होम आइसोलेशन में नहीं रखा जाएगा। चाहे लक्षण वाला मरीज हो या बिना लक्षण वाला, सभी को अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज किया जाएगा। बैठक में सेवापुरी ब्लॉक में स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाई जाने वाली सभी योजनाओं को दस दिन में पूरा करने, बैठक से अनुपस्थित रहने और विभागीय विवरण उपलब्ध न कराने पर जिला बाल विकास परियोजना अधिकारी और आयुर्वेद-यूनानी चिकित्सा विभाग के अधिकारी का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया।
सीएमओ से सेवा स्वास्थ्य अभियान के लिए टीम गठित कर काउंसिलिंग, सेहत की जांच करने, शत प्रतिशत परिवारों का हेल्थ कार्ड बनाने, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की जानकारी देने, 30 नवंबर तक सेवापुरी में सभी 34 हजार परिवारों का गोल्डन कार्ड बनाने, पीएचसी-सीएचसी में साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया।