फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona vaccine trial in varanasi: man has not reached in hospital which to be tried in Varanasi 

कोरोना वैक्सीन ट्रायल: वाराणसी में जिस पर होना है ट्रायल वह नहीं पहुंचा अस्पताल

Tue, 05 Jan 2021 11:14 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 05 Jan 2021 11:14 AM IST
विज्ञापन
Corona vaccine trial in varanasi: man has not reached in hospital which to be tried in Varanasi 
ट्रायल के लिए नहीं पहुंचा कोई। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में कोरोना टीकाकरण के ट्रायल में ही कई खामियां सामने आने लगी है। ट्रॉयल की तैयारियां तो समय से पूरी हो गई हैं, लेकिन जिन पर ट्रायल होना है, साढ़े 10 बजे तक उन्ही का पता नहीं चला है। महिला अस्पताल कबीरचौरा पर स्वास्थ्य कर्मियों का इंतजार होता रहा है।

विज्ञापन

वेटिंग रूम में जहां उन्हें आकर बैठना है, वहां कुर्सियां तक नहीं रखी गई हैं। इस तरह की स्थिति तब है, जब सुबह 10 बजे से ही ट्रायल शुरू होना है। उधर जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा पर भी वैक्सीन बॉक्स को लेकर कर्मचारी साईकिल से पहुंचा तो लोग चौंक गए। अब जब समय से टीका लगवाने वाले नहीं पहुंचे तो ट्रायल कैसे होगा।
विज्ञापन


एक साथ छह जगहों पर 25-25 लोगों पर ट्रायल किया जा रहा है। सुरक्षा के लिहाज से कोल्ड चेन सेंटर से पुलिस अभिरक्षा में केंद्रों तक टीके भेजे गए हैं। शहरी और ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण के ट्रायल में 150 लोगों को शामिल किया गया है, हालांकि इस दौरान किसी को टीका नहीं लगेगा लेकिन इससे जुड़े रिहर्सल कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन अस्पताल में हो रहा ट्रायल
शहरी इलाके में हेरिटेज अस्पताल लंका, जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिसिरपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाथी और पीएचसी पिंडरा में ट्रायल किया जा रहा है।

डाटा उपलब्ध न कराने वालों पर दर्ज होगा मुकदमा
कैंप कार्यालय में बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि जिन जिन विभागों ने अभी तक कर्मचारियों का डाटा उपलब्ध नहीं कराया है, वह हर हाल में उपलब्ध करा दें। अगर किसी कर्मचारी का डाटा छूटता है तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग पर होगी। अब तक पुलिस विभाग ने 6929 लोगों का डाटा उपलब्ध कराया है। निजी अस्पतालों से हर हाल में डाटा उपलब्ध कराने को कहा है। समय से डाटा उपलब्ध न करवाने वाले निजी अस्पतालों पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी।

दीनदयाल अस्पताल में बनेगा रीजनल वैक्सीन स्टोरेज 
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने सोमवार को  कैंप कार्यालय में कोविड-19 टास्क फोर्स की बैठक में कोल्ड चेन सेंटर से टीकाकरण केंद्र तक वैक्सीन लगाने की तैयारियों के बारे में जानकारी ली थी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल पांडेपुर में एक रीजनल वैक्सीन स्टोरेज बनाया गया है, जहां वैक्सीन को स्टोर किया जाएगा और यहां से सेंटर तक वैक्सीन कोल्ड चैन के साथ भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed