फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   corona vaccination

दूसरे चरण के पहले दिन 1757 लोगों को लगा टीका

Sat, 06 Feb 2021 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
corona vaccination
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

वाराणसी। जिले में स्वास्थ्यकर्मियों के टीका लगाए जाने के साथ ही फ्रंट लाइन वर्करों के टीकाकरण की शुरुआत शुक्रवार से हुई। इसमें 15 केंद्रों पर चले 30 सत्रों में 3523 में से कुल 1757 लोगों को टीका लगाया गया। खास बात यह है कि इस दौरान कई केंद्रों पर पहले के दिनों में बुलाए गए स्वास्थ्यकर्मियों ने भी पहुंचकर टीका लगवाया।
पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों में ही बीएचयू के चिकित्सकों के साथ ही निजी अस्पतालों के चिकित्सक भी पूरे उत्साह के साथ केंद्रों पर पहुंचे। यहां पंजीकरण काउंटर पर पंजीकरण कराने के बाद सभी को नियमानुसार टीके लगाए गए। आधे घंटे तक आब्जर्वेशन रूम में रखने के बाद सभी को घर भेजा गया। इस दौरान सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने शिवपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य केंद्रों का दौरा कर टीका लगाने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीएमओं ने बताया कि 3523 लाभार्थियों के सापेक्ष 50 फीसदी टीकाकरण किया गया। इसमें पहले चरण के 1559 स्वास्थ्यकर्मियों में 1041 और दूसरे चरण में 1964 फ्रंट लाइन वर्करों के लक्ष्य के सापेक्ष 716 पुलिस कर्मियों, नगर निगम सहित अन्य सरकारी कर्मचारियों ने टीका लगवाया। अब दूसरे चरण के टीकाकरण में 8 फरवरी को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

लक्ष्य लगा टीका
सीएचसी अराजीलाइन 118 52
पीएचसी बड़ागांव में 150 119
सीएचसी हाथी बाज़ार 96 56
सीएचसी चोलापुर में 127 51
सीएचसी नरपतपुर 125 68
सीएचसी गंगापुर, पिंडरा 238 73
शहरी सीएचसी दुर्गाकुंड 125 37
बीएलडब्ल्यू रेलवे हॉस्पिटल 235 37
शहरी सीएचसी शिवपुर 375 135
रेलवे मंडलीय अस्पताल 125 28
शुभम हॉस्पिटल, सिगरा 250 60
आईएमएस बीएचयू 350 272
दीनदयाल अस्पताल 125 40
महिला अस्पताल 446 309
होमी भाभा कैंसर अस्पताल ं 485 281
सीएचसी अराजीलाइन में 25 6
शहरी पीएचसी दुर्गाकुंड में 128 104
सीएचसी नरपतपुर में छूटे हुये 3
सीएचसी हाथी बाजार में छूटे हुये 16
शहरी पीएचसी शिवपुर में छूटे हुये 10
कोरोना का टीका पूरी तरह सुरक्षित हैं। टीका लगवाने के बाद मुझे कोई परेशानी नहीं है। मैं बिल्कुल फिट हूं। पूरे उत्साह के साथ काम कर रहा हूं। -डॉ. राजेश प्रसाद, एडिशनल सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण को लेकर जिस तरह की अफवाह फैलाई जा रही है, उससे बचने की जरूरत है। टीका बिल्कुल सही है, इसका शरीर पर कोई दुष्प्रभाव पड़ने वाला नहीं है।-देवश , एमएस आफिस बीएचयू
कितनी मेहनत से वैज्ञानिकों ने कोरोना का टीका तैयार किया है। ऐसे में हम सभी को वैज्ञानिकों की इस प्रतिभा का सम्मान करते हुए टीका लगवाने के लिए आगे आना चाहिए।-डॉ. दीपक मिश्रा, नेत्र रोग विभाग, बीएचयू
0000
कोरोना टीका लगाए जाने की जानकारी जैसे ही मिली, इसी दिन का इंतजार था। सुबह केंद्र पर पहुंचकर मैने टीका लगवाया। फिर कामकाज भी सामान्य दिनों की तरह ही चल रहा है।-डॉ. सूची जैन, स्त्री रोग विभाग, बीएचयू

कोरोना का टीका सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों को लगाए जाने का पीएम ने जो फैसला लिया है, उसका सम्मान करते हुए सभी स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगवाना चाहिए। मैंने टीका लगवाया, कोई परेशानी नहीं है।-डॉ. अशोक राय, पूर्व अध्यक्ष, आईएमए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed