{"_id":"61bb90cb98646918c077ad68","slug":"corona-vaccination-drive-in-varanasi-house-of-those-who-did-not-get-covid-vaccine-will-mark-cross","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग: वाराणसी में कोविड टीका नहीं लगवाने वालों के घर लगेगा क्रॉस का निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जंग: वाराणसी में कोविड टीका नहीं लगवाने वालों के घर लगेगा क्रॉस का निशान
Fri, 17 Dec 2021 12:47 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:47 AM IST
सार
कोविड टीका नहीं लगवाने वाले लोगों के घर पर अब क्रॉस का निशान लगेगा। वाराणसी में सोमवार से स्वास्थ्य विभाग घर-घर टीकाकरण अभियान शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन
कोरोना का टीका लगवाती युवती।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में कोरोना टीकाकरण का ग्राफ बढ़ाने के लिए अब सोमवार से घर-घर टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। इसमें लोगों के घरों पर निशान लगाया जाएगा। इसमें टीका न लगवाने वालों के घर क्रॉस और दोनों डोज लगवाने वालों के घर पर कंपलीट का निशान लगाया जाएगा।
घर-घर टीकाकरण अभियान को लेकर सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों समेत अन्य अधिकारियों को इसकी मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी दी है। जिले में 16 जनवरी से शुरू टीकाकरण अभियान में अब तक 41,50,894 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।
करीब 15 लाख लोगों को लगी दूसरी डोज
इसमें पहली डोज 26,69,007 लोगों ने जबकि दूसरी डोज केवल 14,81,887 ने लगवाई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में करीब 29 लाख लोगों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इस हिसाब से अभी करीब तीन लाख ने पहली डोज ही नहीं लगवाई, जबकि अब तक के हिसाब से 12 लाख लोगों को दूसरी डोज लगाई जानी है।

सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि सोमवार से एएनएम घरों में जाकर टीका लगाएंगी। जिस घर में एक भी टीका नहीं लगा है, वहां क्रॉस का निशान लगाया जाएगा। जहां पहली डोज लग गई है, वहां दूसरी डोज अंकित की जाएगी।
आज और कल मॉकड्रिल से परखेंगे कोरोना से निपटने की तैयारी
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की दस्तक के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। 17-18 दिसंबर को जिले के अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर मॉकड्रिल कराई जाएगी। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि सुबह 10 से 2 बजे तक चलने वाली मॉकड्रिल की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसमें जो भी कमियां पता चलती हैं तो उसे समय रहते पूरा कराया जाएगा।