फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   corona Vaccination certificate varanasi Sanskrit University issued orders for students After Kashi Vidyapith covid vaccine certificate mandatory

टीकाकरण प्रमाणपत्र: काशी विद्यापीठ के बाद संस्कृत विश्वविद्यालय में भी विद्यार्थियों के लिए आदेश जारी, नहीं माने तो हो जाएगी दिक्कत

Sat, 15 Jan 2022 07:32 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 15 Jan 2022 07:32 PM IST
सार

काशी विद्यापीठ के बाद संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों का शत प्रतिशत टीकाकरण कराने के उद्देश्य से नया फरमान जारी कर दिया है। बिना प्रमाणपत्र के कोई भी परीक्षा आवेदन फार्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन
corona Vaccination certificate varanasi  Sanskrit University issued orders for students After Kashi Vidyapith covid vaccine certificate mandatory
कोरोना टीकाकरण सर्टिफिकेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के बाद अब संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय ने परीक्षा फार्म भरने और छात्रावास आवंटन के लिए कोरोना टीकाकरण का प्रमाणपत्र अनिवार्य कर दिया है। कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने शनिवार को आदेश जारी कर दिया, महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए भी यह नियम लागू किए गए हैं।

विज्ञापन


कुलपति  ने बताया कि विश्वविद्यालय में नवीन छात्रावास आवंटन के लिए विद्यार्थियों को कोरोना टीकाकरण का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के उपरांत ही हास्टल का आवंटन किया जाएगा। जिले के सभी संस्कृत महाविद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि वे विद्यार्थियों का टीकाकरण राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में करा लें।
विज्ञापन


तो महाविद्यालयों पर हो सकती है विधिक कार्रवाई
महाविद्यालय अगर सौ फीसदी टीकाकरण का प्रमाणपत्र नहीं देंगे तो उनके ऊपर विधिक कार्रवाई भी की जाएगी। प्रदेश के सभी संबद्ध संस्कृत महाविद्यालयों को परीक्षा फार्म भरने के लिए विद्यार्थियों के टीकाकरण का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना प्रमाणपत्र के कोई भी परीक्षा आवेदन फार्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। विद्यार्थियों को कोविड टीकाकरण का प्रमाणपत्र विभागाध्यक्ष या संकायाध्यक्ष के कार्यालय में परीक्षा फार्म भरने से पहले जमा करना जरूरी होगा।
पढ़ेंः कोरोना को हराना है: वाराणसी के सिगरा स्टेडियम टीकाकरण केंद्र पर मिलेगी होम्योपैथिक दवा किट

टीका नहीं लगवाया तो बोर्ड परीक्षा से होंगे डीबार

corona Vaccination certificate varanasi  Sanskrit University issued orders for students After Kashi Vidyapith covid vaccine certificate mandatory
वाराणसी डीएम कौशल राज शर्मा - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा  ने विद्यालय और छात्रों को भी चेतावनी दी है कि जो विद्यालय अपने विद्यार्थियों को 100 फीसदी टीका लगवाने में 16 जनवरी शाम तक असमर्थ रहेंगे, उनको और उनके बच्चों को बोर्ड परीक्षा से डीबार किया जाएगा।

कुछ बच्चे जिनके स्कूल में नाम तो दर्ज हैं पर स्कूल के बुलाने पर स्कूल नहीं जाते उनके नाम काटने पर भी विचार किया जा रहा है। इसमें लापरवाही पर प्रधानाचार्य और कक्षा अध्यापकों पर भी विभागीय कार्यवाही और जनवरी का वेतन रोकने की तैयारी की जा रही है।

परीक्षा में थर्मल स्क्रीनिंग और मास्क लगाकर ही मिलेगा प्रवेश

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बैक पेपर की परीक्षाएं कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार आयोजित कराई जाएंगी। 18 जनवरी से स्नातक की बैक पेपर व श्रेणी सुधार की परीक्षाएं विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों में आयोजित कराई जाएंगी। परीक्षार्थियों को बिना मास्क और थर्मल स्क्रीनिंग के बिना परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

विद्यापीठ एवं संबद्ध महाविद्यालयों में बैक पेपर और श्रेणी सुधार की परीक्षाएं 18 से 28 जनवरी तक चलेंगी। समय सारिणी को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, भदोही और सोनभद्र के संबद्ध 343 महाविद्यालय के विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed