टीकाकरण प्रमाणपत्र: काशी विद्यापीठ के बाद संस्कृत विश्वविद्यालय में भी विद्यार्थियों के लिए आदेश जारी, नहीं माने तो हो जाएगी दिक्कत
काशी विद्यापीठ के बाद संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों का शत प्रतिशत टीकाकरण कराने के उद्देश्य से नया फरमान जारी कर दिया है। बिना प्रमाणपत्र के कोई भी परीक्षा आवेदन फार्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के बाद अब संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय ने परीक्षा फार्म भरने और छात्रावास आवंटन के लिए कोरोना टीकाकरण का प्रमाणपत्र अनिवार्य कर दिया है। कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने शनिवार को आदेश जारी कर दिया, महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए भी यह नियम लागू किए गए हैं।
कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय में नवीन छात्रावास आवंटन के लिए विद्यार्थियों को कोरोना टीकाकरण का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के उपरांत ही हास्टल का आवंटन किया जाएगा। जिले के सभी संस्कृत महाविद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि वे विद्यार्थियों का टीकाकरण राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में करा लें।
तो महाविद्यालयों पर हो सकती है विधिक कार्रवाई
महाविद्यालय अगर सौ फीसदी टीकाकरण का प्रमाणपत्र नहीं देंगे तो उनके ऊपर विधिक कार्रवाई भी की जाएगी। प्रदेश के सभी संबद्ध संस्कृत महाविद्यालयों को परीक्षा फार्म भरने के लिए विद्यार्थियों के टीकाकरण का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा।
बिना प्रमाणपत्र के कोई भी परीक्षा आवेदन फार्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। विद्यार्थियों को कोविड टीकाकरण का प्रमाणपत्र विभागाध्यक्ष या संकायाध्यक्ष के कार्यालय में परीक्षा फार्म भरने से पहले जमा करना जरूरी होगा।
पढ़ेंः कोरोना को हराना है: वाराणसी के सिगरा स्टेडियम टीकाकरण केंद्र पर मिलेगी होम्योपैथिक दवा किट
टीका नहीं लगवाया तो बोर्ड परीक्षा से होंगे डीबार
शुक्रवार को वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने विद्यालय और छात्रों को भी चेतावनी दी है कि जो विद्यालय अपने विद्यार्थियों को 100 फीसदी टीका लगवाने में 16 जनवरी शाम तक असमर्थ रहेंगे, उनको और उनके बच्चों को बोर्ड परीक्षा से डीबार किया जाएगा।
कुछ बच्चे जिनके स्कूल में नाम तो दर्ज हैं पर स्कूल के बुलाने पर स्कूल नहीं जाते उनके नाम काटने पर भी विचार किया जा रहा है। इसमें लापरवाही पर प्रधानाचार्य और कक्षा अध्यापकों पर भी विभागीय कार्यवाही और जनवरी का वेतन रोकने की तैयारी की जा रही है।
परीक्षा में थर्मल स्क्रीनिंग और मास्क लगाकर ही मिलेगा प्रवेश
विद्यापीठ एवं संबद्ध महाविद्यालयों में बैक पेपर और श्रेणी सुधार की परीक्षाएं 18 से 28 जनवरी तक चलेंगी। समय सारिणी को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, भदोही और सोनभद्र के संबद्ध 343 महाविद्यालय के विद्यार्थी परीक्षा देंगे।