कोरोना का कहर : दीनदयाल अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीज की मौत, परिजनों ने जमकर मचाया हंगामा
नाराज परिजनों ने की डाक्टरों की पिटाई, विरोध में कार्य बहिष्कार पर गए डाक्टर
अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजो के इलाज को लेकर परिजन परेशान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार की सुबह एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान परिजनों ने जहां मेडिकल वार्ड में जमकर तोड़फोड़ की वहीं अस्पताल के तीन डॉक्टरों की पिटाई भी कर दी है। उधर पिटाई के विरोध में डॉक्टरो ने कामकाज ठप कर दिया है, जिसके बाद भर्ती अन्य मरीजों के परिजन इलाज को लेकर परेशान हैं।
दीनदयाल अस्पताल को लेवल 2 का कोविड अस्पताल बनाया गया है। इस समय करीब 200 कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती कराया गया है। बृहस्पतिवार की सुबह घटित घटना से अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल रहा। उधर सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है। मरीज की मौत से नाराज परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है।
बताया जा रहा है कि घटना बृहस्पतिवार को सुबह करीब 6 बजे की है जब डॉक्टरों ने मरीज के परिजनों को मौत की सूचना दी तो भड़क उठे। उनका आरोप था कि पिछले कई दिनों से पूछे जाने पर मरीज की स्थिति के बारे में भी सही जानकारी नहीं दी जा रही थी।
इस बारे में अस्पताल के एमएस डॉक्टर आरके यादव ने बताया कि मरीज के परिजनों को सुबह मौत की सूचना देने के बाद वह नाराज हो गए और उन्होंने डॉक्टरों के साथ मारपीट की और तोड़फोड़ भी किया है। फिलहाल मामले में बातचीत की जा रही है। डॉक्टर काम पर कब लौटेंगे इस बारे में उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।