फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona positive cases increased 81 years old woman found infected in Varanasi four active covid cases amid Fear of omicron variant

कोरोना का संक्रमण बढ़ा: वाराणसी में 81 वर्षीय बुजुर्ग महिला मिली संक्रमित, सक्रिय मामले चार हुए

Sun, 05 Dec 2021 10:30 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 05 Dec 2021 10:30 PM IST
सार

वाराणसी में बीते तीन दिन में कोरोना के चार नए मामले सामने आए हैं। रविवार 81 वर्षीय बुजुर्ग महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन
Corona positive cases increased 81 years old woman found infected in Varanasi four active covid cases amid Fear of omicron variant
रोडवेज परिसर में कोरोना जांच के लिए सैंपल लेते कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रॉन की दस्तक के बीच जिस तरह से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है, उसको लेकर लोगों को और सतर्कता बरतने की जरूरत है। शनिवार को दो नए मामले सामने आने के बाद रविवार को अन्नपूर्णा नगर कॉलोनी में 81 वर्षीय बुजुर्ग महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


अब वाराणसी जिले में कुल चार एक्टिव केस हो गए हैं। वह होम आईसोलेशन में हैं और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर पहुंचकर महिला के संपर्क में आने वालों का सैंपल भी लिया है। ओमिक्रॉन को लेकर जारी अलर्ट के मुताबिक बाबतपुर एयरपोर्ट पर विदेश से आने वालों की जांच के साथ ही शहर में भी अभियान चलाकर लोगों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


वाराणसी इलाज कराने आई थी बुजुर्ग महिला
इस बीच रविवार को काशी विद्यापीठ के पास अन्नपूर्णा नगर मिल कॉलोनी में रहने वाले 81 वर्षीय जिस महिला की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है, वह महिला मूल रूप से बिहार की रहने वाली है और यहां इलाज कराने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः सीएम योगी बोलेः काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण का संदेश पूरी दुनिया में पहुंचाएं, एक माह तक रहे उत्सव जैसा माहौल

प्रभारी सीएमओ डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि इसके पहले शुक्रवार को मुंबई से आने वाली महिला भी नदेसर स्थित होटल में क्वारंटीन है। स्वास्थ्य विभाग की टीम उस पर नजर बनाए हैं। इधर, रविवार को कुल 4998 सैंपल की जांच हुई। अब जिले में कुल 82405 मरीजों में 81628 के डिस्चार्ज, 773 की मौत के बाद चार सक्रिय मामले हैं।

होम आईसोलेशन में रहने वाले दो की रिपोर्ट निगेटिव

प्रभारी सीएमओ डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि शनिवार को संक्रमित मिलने वाले दो लोगों के आरटीपीसीआर का सैंपल लेकर उसे जांच के लिए भेजा गया था, उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। दोनों फिलहाल होम आईसोलेशन में ही है।

इसमें एक बीएचयू का रेजिडेंट हैं, जबकि एक अन्य महिला है। बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी की निगरानी कर रही है। अगर किसी की तबीयत बिगड़ने जैसी बात होती है तो उन्हें दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। 
पढ़ेंः सीएम योगी ने दी 9 नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों की सौगात, अब कुल संख्या 316, लोगों को मिलेगी राहत

कोरोना जांच से कतरा रहे लोग

Corona positive cases increased 81 years old woman found infected in Varanasi four active covid cases amid Fear of omicron variant
स्टेशन परिसर में कोरोना जांच के लिए सैंपल लेते कर्मी - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कैंट रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की जांच की जा रही है। एंटीजन और आरटीपीसीआर जांच के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से स्वास्थ्य कर्मियों को नियुक्त किया गया है। हालांकि, यहां आने वाले ज्यादातर यात्रियों द्वारा जांच से इनकार किया जा रहा है।

उनका कहना है कि वैक्सीनेशन करा लिया है तो जांच क्यों कराएं। ऐसे में जांचकर्ता भी काफी परेशान हैं। कैंट रेलवे स्टेशन और रोडवेज परिसर में रोजाना डेढ़ लाख यात्रियों का आवागमन होता है। कई यात्री मुंबई और दिल्ली सहित देश के अन्य शहरों से सफर कर वाराणसी पहुंचते हैं।

जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा संक्रमण को शहर में प्रवेश करने से रोकने के लिए इनकी कोरोना जांच कराने का अनिवार्य फैसला किया गया है, लेकिन लोग जागरूकता के अभाव में जांच नहीं करवा रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed