फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Corona positive case in Varanasi total active case updates

वाराणसी: कोरोना के छह नए मरीज मिले, एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 141 हुई 

Fri, 25 Jun 2021 12:41 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Fri, 25 Jun 2021 12:41 AM IST
सार

बृहस्पतिवार को 4981 सैंपलों की रिपोर्ट में छह नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि नौ लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया। 
 

विज्ञापन
Corona positive case in Varanasi total active case updates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

वाराणसी जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कम हो रही है। बृहस्पतिवार को 4981 सैंपलों की रिपोर्ट में छह नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि नौ लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया। 

विज्ञापन


सूजाबाद पड़ाव, पांडेयपुर, बिरदोपुर, जखनी, मानसनगर दुर्गाकुंड में नए मरीज हैं। वहीं, 60 वर्षीय एक पुरुष का कोई रिकॉर्ड नहीं मिल पा रहा है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ सकती है। बृहस्पतिवार को होम आइसोलेशन में सात मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया जबकि दो को अस्पताल से छुट्टी मिली। अब कुल 82,209 संक्रमित मरीजों में 81,295 डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि 773 की मौत के बाद 141 एक्टिव मरीज हैं। 
विज्ञापन


जिले में 5 साल तक के 161 बच्चे, 6 से 12 साल तक के 209 और 13 से 18 साल तक के 180 बच्चों की आरटीपीसीआर जांच की गई। बुधवार को हुई जांच में 13 से 18 आयु वर्ग में एक बच्चा संक्रमित मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवा भी ऑन द स्पॉट पंजीकरण कर लगवा सकेंगे टीका 

वाराणसी जिले में कोरोना टीकाकरण का ग्राफ बढ़ाने के लिए अब गांवों पर विशेष जोर दिया जा रहा है। अभी तीन ब्लॉकों में पायलट प्रोजेक्ट के बाद अब एक जुलाई से इसे सभी ब्लॉकों में चलाया जाएगा। यहां 18 से 44 साल वालों का ऑन द स्पॉट पंजीकरण कर उन्हें टीका लगाया जाएगा। अभी तक 44 से ऊपर वालों को यह सुविधा मिल रही थी। इसके अलावा शहरी क्षेत्र में भी वार्डों में कलस्टर बनाकर टीका लगाने की तैयारी है। इससे स्लॉट न मिलने से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

 18 से 44 साल वालों को कोविन पोर्टल पर स्लॉट बुकिंग की अनिवार्यता है। बहुत से लोगों का स्लॉट बुक नहीं हो पा रहा है और उन्हें भटकना पड़ता है। अब एक जुलाई से व्यवस्था में बदलाव होने से ऐसे लोग भी घर के आसपास टीका लगवा सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहरी और ग्रामीण इलाकों में अलग-अलग टीमें बनाए जाने, टीकाकरण से जुड़ी अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि एक जुलाई से चलने वाले विशेष अभियान में गांवों में ग्राम प्रधान जबकि शहरी सीमा में पार्षदों का सहयोग लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed