{"_id":"5f4aae7b791747310d7ed6a1","slug":"corona-patient-ran-away-from-bhu-s-super-specialty-complex","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू के सुपर स्पेशियलिटी कांप्लेक्स से फिर भागा कोरोना मरीज,प्रयागराज का युवक एक दिन पहले हुआ था भर्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू के सुपर स्पेशियलिटी कांप्लेक्स से फिर भागा कोरोना मरीज,प्रयागराज का युवक एक दिन पहले हुआ था भर्ती
Sun, 30 Aug 2020 01:07 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 30 Aug 2020 01:07 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू के सुपर स्पेशियलिटी कांप्लेक्स से पिछले दिनों दो मरीजों के लापता होने और एक की मौत के बाद एक बार फिर प्रयागराज निवासी एक युवक के आइसोलेशन वार्ड से भाग जाने की घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात 12 बजे के बाद युवक आइसोलेशन वार्ड से निकलकर चला गया। बीएचयू प्रशासन की सूचना पर पुलिस युवक की खोजबीन कर रही है।
विज्ञापन
अगस्त महीने में ही 9 अगस्त को बिहार निवासी युवक के भागने, 22 अगस्त को डाफी निवासी युवक के आइसोलेशन वार्ड से भागने उसका शव मिलने, एक युवक के कूदकर जान देने की घटना के बाद एक बार फिर 28 अगस्त को प्रयागराज निवासी 22 साल के कोरोना मरीज के वार्ड से भागने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि संबंधित मरीज शुक्रवार शाम सात बजे ही आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हुआ था। उधर बीएचयू प्रशासन की ओर से पुलिस को भी सूचना दी गई है। अस्पताल के एमएस डॉ. एसके माथुर का कहना है कि घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी जा चुकी है।
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल से आए दिन कोरोना मरीजों के भागने के बाद बीएचयू अस्पताल प्रशासन की ओर से पुलिस को सूचना तो दे दी जाती है लेकिन इस मामले में अब तक कोई मुकदमा दर्ज कराने की कार्यवाही नही हो सकी है।