{"_id":"5f7778d887700e5397039f06","slug":"corona-infection-reaches-cmo-varanasi-office-coronavirus-update","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ आफिस तक पहुंचा कोरोना संक्रमण, इतने लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ आफिस तक पहुंचा कोरोना संक्रमण, इतने लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
Sat, 03 Oct 2020 12:30 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 03 Oct 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
corona
- फोटो : पीटीआई
वाराणसी में कोरोना का ग्राफ एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। शुक्रवार को कोरोना की चपेट में जिला मलेरिया अधिकारी के साथ ही सीएमओ आफिस के तीन लोग संक्रमित हुए। इसके अलावा पुलिस लाइन, डीएलडब्ल्यू, 39 जीटीसी समेत अलग-अलग जगहों से कुल 200 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। बीएचयू में भर्ती दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत होने के साथ ही अब तक मरने वालों का आंकड़ा 224 पहुंच गया है।
स्वास्थ्य विभाग को शुक्रवार को 3515 सैंपल की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिली, जबकि अलग-अलग जगह से कुल 4070 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि बीएचयू में भर्ती सारनाथ निवासी 80 वर्षीय पुरुष, फूलपुर पिंडरा निवासी 79 वर्षीय महिला, पहाड़िया निवासी 44 वर्षीय महिला और 45 वर्षीय मिर्जामुराद निवासी पुरुष की मौत हुई है, जबकि 150 लोग होम आईसोलेशन में स्वस्थ हुए हैं और आठ लोगों को डिस्चार्ज किया गया। नए मरीज मिलने के बाद अब तक 13794 लोगों में 11875 को डिस्चार्ज किया जा चुका है, जबकि 224 लोगों की मौत के साथ ही 1695 एक्टिव केस हैं।

इन जगहों पर मिले मरीज
शुक्रवार को गणपति अपार्टमेंट लंका, मानसरोवर, पुलिस लाइन, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, महेशपुर, ट्रैफिक पुलिस कर्मी के अलावा बड़ागांव ,रविंद्र पुरी, परशुरामपुर में एक महिला और चार पुरुषों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि सारनाथ के घरहुपुर में 5 महिलाओं और एक पुरुष, बैंक ऑफ बड़ौदा जेतपुरा, पुलिस लाइन, इनकम टैक्स कॉलोनी, आरएमएस कॉलोनी रेलवे स्टेशन, जेडी नगर, मंडुआडीह, होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल, तरना बाजार शिवपुर में एक महिला, छह पुरुष, श्री नगर कॉलोनी, सिगरा, सिंधोरा बाजार, राजेंद्र विहार कॉलोनी, बरलाई, धूपचंडी, अमरा खैरा, में तीन लोग संक्रमित हुए हैं।