{"_id":"607312d18ebc3ee64917e039","slug":"corona-in-varanasi-bhu-hospital-and-esic-holding-area-covid-patients-report","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू की तर्ज पर ईएसआईसी हॉस्पिटल में बनेगा होल्डिंग एरिया, कोरोना जांच रिपोर्ट आने तक यहीं रहेंगे संदिग्ध मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू की तर्ज पर ईएसआईसी हॉस्पिटल में बनेगा होल्डिंग एरिया, कोरोना जांच रिपोर्ट आने तक यहीं रहेंगे संदिग्ध मरीज
Mon, 12 Apr 2021 10:13 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 12 Apr 2021 10:13 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के संदिग्ध मरीजों के इलाज के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। इसमें बीएचयू अस्पताल की तर्ज पर सरकारी और निजी अस्पतालों में भी होल्डिंग एरिया बनाया जा रहा है। यहां कोरोना के संदिग्ध मरीजों को भर्ती किया जाएगा। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद यहीं से मरीजों को कोविड हॉस्पिटल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
वाराणसी में जिस तरह से कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है, उसको लेकर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। कोविड हास्पिटल में कोरोना संक्रमितों का इलाज तो हो रहा है लेकिन इन दिनों सामान्य बीमारियों, सर्दी, खांसी, बुखार के मरीज भी इलाज कराने अस्पताल पहुंच रहे हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों में ऐसे सभी मरीजों को भर्ती करने से पहले उनका कोविड टेस्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
बीएचयू की बात करें तो यहां इमरजेंसी में संदिग्ध मरीजों के लिए पिछले साल से ही होल्डिंग एरिया बनाया गया है और रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद ही कोविड हॉस्पिटल भेजा जा रहा है। इसी तर्ज पर अन्य सरकारी व निजी अस्पतालों में होल्डिंग एरिया बनाकर वहां संदिग्ध मरीजों को भर्ती किया जाएगा। इससे उन मरीजों को बड़ी राहत होगी, जिन्हें अब तक परेशानी होती थी।
विज्ञापन
ग्यारह दिन में ही आंकड़ा 5700 के पार
कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हालत यह है कि इस समय कुल एक्टिव मरीज 6204 हैं। इसमें इस महीने 11 दिन में ही मरीजों की संख्या 5700 के पार पहुंच गई है। इसमें दो दिन में ही 2000 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
ईएसआईसी में 30 बेड का होल्डिंग एरिया बनाया जा रहा है। साथ ही निजी अस्पतालों को भी कुल बेड के दस प्रतिशत संख्या को होल्डिंग एरिया बनाकर संदिग्ध मरीजों को भर्ती करने को कहा गया है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मरीज को कोविड हॉस्पिटल में भेजा जाएगा। - डॉक्टर एनपी सिंह, प्रभारी सीएमओ