{"_id":"61fbaea1fef1ac1a5b59b8da","slug":"corona-impact-on-festival-bhu-foundation-day-no-sobha-yatra-and-no-any-procession-this-year-too-on-bansant-panchami-2022","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की भेंट चढ़ा उत्सव: बीएचयू में स्थापना दिवस पर इस बार भी नहीं निकलेगी शोभायात्रा, विद्यार्थियों में मायूसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की भेंट चढ़ा उत्सव: बीएचयू में स्थापना दिवस पर इस बार भी नहीं निकलेगी शोभायात्रा, विद्यार्थियों में मायूसी
Thu, 03 Feb 2022 03:59 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 03 Feb 2022 03:59 PM IST
सार
बसंत पंचमी के दिन ही 1916 में बीएचयू की स्थापना संस्थापक पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। इसी कारण हर वर्ष बसंत पंचमी के दिन विश्वविद्यालय के सभी संकायों द्वारा झांकियां निकाली जाती हैं। लेकिन इस बार भी कोराना काल के कारण आयोजन नहीं है।
विज्ञापन
बीएचयू में स्थापना दिवस पर निकली झांकी
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बसंत पंचमी के दिन काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में इस साल भी शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी। कोरोना संक्रमण की वजह से इस दिन केवल स्थापना स्थल पर पूजन कराया जाएगा। बीएचयू के 106वें स्थापना दिवस पर शोभायात्रा और झांकियों के आयोजन नहीं होने से विद्यार्थियों में मायूसी है। कोरोना के कारण कक्षाओं को संचालन भी ऑनलाइन ही हो रहा है।
विज्ञापन
1916 में बसंत पंचमी के दिन ही बीएचयू की स्थापना संस्थापक पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। इसके बाद से हर साल बसंत पंचमी के दिन ही विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस मनाया जाता है। बीएचयू स्थापना दिवस पर विश्वविद्यालय के संकायों, संस्थानों के साथ ही इससे जुड़े महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा अलग-अलग थीम पर झांकियां निकाली जाती हैं।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में होने वाले इस आयोजन को लेकर करीब 10 दिन पहले से ही तैयारी शुरू हो जाती है। इसमें संकायों में झांकियां तैयार करने से लेकर बैरीकेडिंग भी करा दी जाती है। इस साल बसंत पंचमी पांच फरवरी को मनाई जाएगी।
विज्ञापन
चंदा मांगने वालों पर होगी कार्रवाई
अब केवल दो दिन का समय ही बचा है। कोरोना संक्रमण की वजह से न तो शोभायात्रा निकाली जाएगी, न ही किसी तरह की कोई झांकी निकलेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से स्थापना दिवस स्थल पर पूजन की तैयारी चल रही है।
विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर प्रो. बीसी कॉपरी ने एक आदेश जारी कर बताया है कि कुछ छात्रों द्वारा सरस्वती पूजा के नाम पर चंदा मांगे जाने की शिकायत मिली है। सभी से अपील की गई है कि वह किसी भी पूजा के नाम पर चंदा न दें। सूचना मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।ो