फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   corona hospital

सीएमओ की निजी अस्पतालों को चेतावनी- कोविड ब्लॉक नहीं बनाने पर होगी कार्रवाई

Sat, 09 May 2020 11:57 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 09 May 2020 11:57 AM IST
विज्ञापन
corona hospital
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के खतरे से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों को चेतावनी जारी की है। सीएमओ की ओर से जारी गाइडलाइन में कहा गया है कि निजी अस्पतालों में कोविड ब्लॉक बनाना जरूरी है। ऐसा न करने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन

एक मई को शासन से निर्देश जारी होने के बाद सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने शुक्रवार को जिले के सभी निजी अस्पताल और नर्सिगिं होम संचालकों को पत्र जारी करते हुए अलर्ट किया है। कहा कि सभी निजी अस्पताल गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करें।
विज्ञापन



सीएमओ ने बताया कि अब निजी अस्पताल में आने वाले मरीजों का नाम, पता, मोबाइल नंबर, उनके किसी भी कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने और हॉटस्पॉट क्षेत्र से संबंध आदि की जानकारी एक फार्मेट में दर्ज करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए अलग से रजिस्टर बनाने को कहा गया है। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने, अस्पताल आने वाले मरीजों को नियमित साबुन से हाथ धुलाने और अस्पताल में जगह-जगह सेनेटाइजर रखने को भी कहा गया है।

सीएमओ ने बताया कि निजी अस्पतालों के सदस्यों को इंफेक्शन प्रिवेंशन प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण दिया जा चुका है और इसके पालन के निर्देश दिए गए हैं। अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति मिलता है तो उसे अलग बने कोविड वार्ड में भर्ती किया जाएगा।

इन मरीजों के लिए अलग ऑपरेशन थिएटर भी तैयार करना होगा, जिसमें काम करने वाले डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को पीपीई किट सहित अन्य सुरक्षा उपायों का पालन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed